Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
किचन में छुपे मसालों से ठीक करें चेहरे के मुंहासे
एक्ने या मुंहासा एक आम सी समस्या है जिससे आज तक कोई नहीं बच पाया है। चाहे युवा हो या फिर कोई बड़ा, मुंहासा हर किसी को परेशान कर के रख देता है। यदि चेहरे पर ज्यादा मुंहासा होता है तो खुद से आत्मविश्वास खत्म होने लगता है। आप किसी के बीच में खड़े हो कर बात करने में झिझकने लगते हैं। मुंहासे को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिये। यह जैसे हो आपको उसके ट्रीटमेंट का इलाज शुरु कर देना चाहिये।
वैसे तो एक्ने को ठीक करने के लिये कई उपचार उपलब्ध है लेकिन यह ठीक होने में अपना खुद का समय लेता है। कई दवाइयों में बहुत रसायन होता है जिससे कुछ लोगों का चेहरा जलने लगता है। इसलिये बेहतर होगा कि आप घरेलू उपचार ही इस्तमाल करें। उदाहरण के तौर पर ऑलिव ऑयल, लौंग या शहद घर-घर में उपलब्ध होता ही है, तो आप इसे भी लगा कर अपने मुंहासो का उपचार कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
तो अगर आपको एक्ने दूर करना है और वो भी बिना दाग पाए तो इन किचन में रखी सामग्रियों का उपयोग करें। मुंहासों को ठीक करने के लिये किचन में उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करें। इन्हें किस विधि से उपयोग करना है, इसके लिये नीचे पढे़-

नींबू
अपने चेहरे को नींबू के छिलके से हल्के हल्के रगडिये इसके अलावा आप जो कोई फेस पै बनाएं उसमें नींबू का रस डालना ना भूले। नींबू मुंहासे को सुखा देता है।

शहद
शहद को चेहरे पर लगाने से वह कोमकल और टाइट बन जाता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो चेहरे को एक्ने से छुटकारा दिलाता है।

ओट्स
ओट्स से मालिश कीजिये जिससे चेहरे की डेड स्किन निकल जाए और दाग धब्बे कम होने लगें। अपनी त्वचा को ओट्स और दूध से बने पेस्ट से मसाज कीजिये।

बेकिंग सोडा
यह एक प्राकृतिक क्लींजर है। यदि त्वचा पर मुंहसा हो गया है तो उस पर बेकिंग सोडा लगा कर मसाज करें। इसके बाद चेहरे पर क्रीम लगाना ना भूलें क्योंकि बेकिंग सोडा चेहरे को ड्राइ कर देता है और झुर्रियां भी पैदा कर देता है।

टमाटर
इसमें विटामिन ए ओर सिट्रस एसिड होता है। टमाटर सीरम पैदा होने से रोकता है क्योंकि अगर सीरम ज्यादा मात्रा में निकलेगा तो पिंपल ज्यादा होंगे।

एलो वेरा
आपके घर में एलो वेरा का पौधा तो होगा ही। कोशिश कीजिये कि एक्ने वाली त्वचा पर रोज ऐलो वेरा का रस लगाया जाए जिससे बैक्टीरिया का नाश हो सके और मुंहासा कम हो सके।

दही
किसी भी फेस पैक में थोड़ी सी दही मिला कर लगाने से एक्ने से राहत मिलती है। इसके साथ आप नींबू रस, चंदन पाउडर और शहद मिला कर लगा सकती हैं।

सेंधा नमक
नींबू और सेंधा नमक मिला कर लगाने से अच्छा फेस स्क्रब बन सकता है। सेंधा नमक चेहरे की डेड स्किन को साफ करता है और मुंहासे से मुक्ति दिलाता है।

हींग
हींग को पानी के साथ मिलाइये और पिंपल पर लगाइये। इस पेस्ट से पिंपल के निशान भी दूर होंगे।

स्ट्रॉबेरी
एक्ने फ्री स्किन और ग्लोइंग चेहरा पाने के लिये कुछ स्ट्रॉबेरी को पीस लीजिये और उसमें थोड़ा सी शहद मिलाइये और चहरे पर लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
