Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नींबू और शहद पीने के हैं कई लाजवाब फायदे
मोटापा कम करना हो तो रोज सुबह नींबू और शहद मिला कर गरम पानी पीना चाहिये, ये तो हम सब को मालूम है। लेकिन क्या आप नींबू और शहद पीने के बारे में और लाभ जानते हैं? आप को यह जानकर हैरानी होगी कि इन्हें एक साथ पीने से कई तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं, चलिये जानते हैं इसके और लाभों के बारे में।
शहद और नींबू पानी पीने के फायदे-
1. मोटापा कम करें: यदि आप रोज सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू और शहद की दो बूंद डाल कर पिये तो आपका वजन कम होगा। साथ में एनर्जी भी आएगी और चेहरा भी ग्लो करेगा।

2. पाचन क्रिया सही करे: यह नींबू के रस का ही फायदा है जो कि पाचन क्रिया को सही रखता है। यदि आपको एसीडिटी या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम है तो नींबू और शहद पीजिये।
3. शरीर की सफाई करे: दोनों के मिश्रण से शरीर के अंदर की गंदगी और विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यदि आपको कब्ज की भी समस्या है तो आप गरम पानी में नींबू और शहद मिला कर जरुर पिये।
4. किडनी स्टोन से मुक्ती: आम दिनों में किडनी स्टोन की समस्या बहुत फैल रही है। किडनी स्टोन कुछ नहीं बल्कि जमा हुआ कैल्शियम होता है जिसे यह नींबू और शहद पानी जमने से रोकता है।
5. गले की खराश दूर करे: क्या आपको कफ और खराश की समस्या है? तो आपको नींबू और शहद पानी पीना चाहिये। शहद में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाये जाते हैं जो बैक्टीरिया और जर्म्स को साफ करता है। साथ ही गरम पानी भी गले में से कफ को एकदम साफ कर देता है।
6. पेट के कैंसर से लडे़: शहद में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर बनने से रोकते हैं। तभी नियमित रूप से शहद खाने से पेट का कैंसर कभी नहीं होता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
