Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कॉस्मेटिक सर्जरी से पहले और बाद की 6 सावधानियाँ
सुंदर दिखने की चाहत को पूरा करने के लिए क्या-क्या नहीं किया जाता। आधुनिक सौंदर्य चिकित्सा विज्ञान की कई नई खोजें अब देश में इलाज के तौर पर उपलब्ध हैं। चेहरे के छोटे से छोटे दाग़ या धब्बे को अब आसानी से हटाया जा सकता है। एक्ने स्कार, केमिकल पील, माइक्रोडर्माब्रेजन, लेजर हेअर रिमूवल, इंस्टंट फेसलिफ्ट, नॉन सर्जिकल बॉडी कलरिंग, दाँतों की सफाई और सफेदी, बोटोक्स ट्रीटमेंट और फिलर्स जैसे इसमें कई तरह की सर्जरी होती है जिसे आज की युवा पीढ़ी अपना रही है।
सर्जरी से आप मोटापे जैसी बीमारी को भी दूर कर सकते हैं। अगर आप की नाक और होठ का आकार ठीक नहीं है तो आप उसे भी कॉस्मेटिक सर्जरी से ठीक करवा सकते हैं, पर इन सर्जरी को करवाने से पहले और बाद की कुछ सावधानियाँ है जिन्हें हमे जानने की जरुरत है।

1. न करें कॉस्मेटिक का प्रयोग
सर्जरी के बाद उस जगह पर किसी भी क्रीम या मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकी उस जगह कास्मेटिक का इस्तेमाल करने से एलर्जी या इन्फेक्शन हो सकते है। इस लिए उसे साफ़ रखना चाहिए और साफ़ पानी से धोया जाना चाहिए।

2. घर के अंदर रहें
जितना हो सके घर के अंदर रहे और सूरज के संपर्क में कम से कम आये क्यों की यूवी किरणे सर्जरी के बाद आप की स्किन के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है। सिर्फ सनस्क्रीन लगाना इसका समाधान नहीं है। टांके हटने के बाद चिकित्सक द्वारा दी गयी एंटीबायोटिक और ऑइन्ट्मन्ट ही लगाये।

3. स्वस्थ आहार ले
एंटीबायोटिक्स कभी कभी बहुत गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। इस लिए उचित आहार खाना चाहिए जैसे फल, दूध और हल्का भोजन लेना चाहिए। चेहरे की सर्जरी में खाना खाने में दिक्कत होती है, ऐसे मामलों में तरल आहार लेना चाहिए, और धूम्रपान या शराब नहीं पीनी चाहिए क्यों की इससे चेहरे की त्वचा को नुकसान हो सकता है।

4. दवाओं और सप्पलीमेंट से बचें
सर्जरी के बाद दवाओं का सेवन कम से कम करे क्यों की रक्त के थक्के बना देती है। सर्जरी से पहले मरीज़ को अपने इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग बना लेना चाहिए। डॉक्टरों की सहमति के बिना किसी भी सप्लमन्ट मत ले क्यों की यह आपके लिए नुकसान दे हो सकता है।

5. एलोवेरा जूस पियें
घृतकुमारी या अलोवेरा का जूस पिए। अलोवेरा के जूस में हमारे स्किन के सेल्स को रिपेयर करने की क्वालिटी होती है। सर्जरी के बाद हमारे स्किन पे सर्जरी के निशान रहा जाते है अलोवेरा का जूस पिने से यह निशान मिट जायेगें और आपकी त्वचा का ग्लो वापस आ जायेगा।

6. अपने डॉक्टर के बारे में जानें
किसी भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से पहले इलाज की पूरी जानकारी इकट्ठी करें। जो मरीज पहले इसका लाभ उठा चुके हैं उनसे उनके अनुभव जानें। इलाज की लागत और अवधि के बारे में भी पूछताछ कर लें। ऐसा कोई कॉस्मेटिक इलाज मत कराइए जो आपके लिए अनुकूल न हो। मसलन किसी और की सलाह पर कोई इलाज न कराएं। चिकित्सक को तय करने दें कि आपको किस तरह के इलाज की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
