Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
चेहरे को गोरा बनाना है तो लगाइये बादाम फेस पैक
चेहरे को अगर गोरा तथा दाग-धब्बे रहित बनाना चाहती हों, तो अभी से ही उस पर बादाम पीस कर लगाना शुरु कर दें। हमारे घर में ऐसे कई प्राकृतिक चीजें पड़ी हुई हैं, जिसकी ओर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। इनमें से एक चीज है बादाम, जो आपके चहरे को गोरा बना सकती है। बादाम में आप कई अन्य प्रकार की चीजें मिक्स कर के इसका पेस्ट तैयार कर सकती हैं, जैसे दूध, ओट्स, शहद या फिर दही आदि। आज हम आपको बादाम फेस पैक बताएंगे जिसके प्रयोग से आप चंद ही दिनों में गोरी नज़र आएंगी। सेहत और दिमाग बनाए मजबूत बादाम का दूध
चेहरे को गोरा बनाना है तो लगाइये बादाम फेस पैक

1. बादाम दूध फेस पैक- 2 चम्मच पिसा बादाम ले कर उसमें ताजा दूध मिक्स करें। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद जब यह सूख जाए तब चेहरे को धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
2. बादाम, अंडा और नींबू- 1 चम्मच बादाम पावडर ले कर उसमें अंडे का सफेद भाग फेंट कर मिलाएं। फिर इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
3. बादाम तेल मसाज- त्वचा को साफ सुथरा और गोरा बनाने के लिये आप शरीर और चेहरे पर बादाम तेल से मसाज कर सकती हैं। इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन होता है।
4. बादाम और शहद- कुछ बादाम को रातभर के लिये पानी में भिगो दें। फिर उसे छील कर पीस लें और उसे शहद के साथ मिक्स करें। अब इसे चेरहे पर लगा लें और कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे के दाग धब्बे साफ होगें और चेहरे पर निखार आएगा।
5. बादाम-ओट्स फेस पैक- 1 चम्मच पिसा ओट्स और 1 चम्मच बादाम पावडर को कच्चे दूध के साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें और चेहरे को पोंछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
