Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
घर पर नींबू के रस से बने सर्वोत्तम प्राकृतिक फेस पैक
नीम्बू सुंदरता में वृद्धि और सुंदरता से सम्बंधित उपचार में बहुत से लोगों द्वारा इस्तमाल किया जाता है। नीम्बू में विटामिन सी होता है जो आपकी त्वचा के तह तक जाता है और उसे साफ करता है ताकि चेहरे पर रौनक बनी रहे। नीम्बू में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा में रक्त वहन को बढ़ाता है और आपको स्वस्थ त्वचा मिलती है।
नींबू का उपयोग घर पर किये जाने वाले फेसिअल या फेस मास्क में होता है। नीम्बू सीटरस फलों की गिनती में आता है और इसके कई स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ भी हैं। स्वस्थ्य लाभ के साथ साथ नीम्बू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण ख़ूबसूरती को भी बढ़ाता है।
CLICK: नींबू पानी पीने का फायदा
नीम्बू त्वचा की सफाई के लिए भी इस्तमाल में लाया जाता है। घर की वस्तुएं जैसे शहद, चने का आंटा या अंडे के साथ नीम्बू मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर लाभप्रद नतीजे दिखते हैं। इसलिए इन घर पर बनाये जाने वाले फेस पैक का इस्तमाल करें।

नीम्बू और दही का फेस पैक:
एक बाउल में आधा कप दही लें और इसमें ताज़े नीम्बू का रस निचोड़ें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। नीम्बू के रस के अलावा हम नीम्बू का तेल भी इस्तमाल में ला सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इस पैक को ठन्डे पानी से धो लें। इस मास्क को लगाने के बाद आपको चमकती हुई नरम त्वचा मिलेगी। नीम्बू आपकी त्वचा को साफ़ करता है और दही इसे नरम रखता है।

नीम्बू और शहद का फेस पैक:
1 बड़ा चम्मच ताज़े नीम्बू का रस एक बाउल में लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। अब इस फेसिअल को चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट के लिए चेहरे पर रहने दें और फिर इसे ठन्डे पानी से धो लें। इस फेस पैक से आपके चेहरे की टैनिंग और मुहांसे हट जायेंगे। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाएं।

नीम्बू और खीरे का फेस पैक:
1 बड़ा कामच ताज़े खीरे का रस एक बाउल में लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस मिला लें। अब एक रुई का गोला लें और इस मिश्रण में डुबो कर पूरे चेहरे पर रुई गोल घुमाकर लगा लें। इस प्रक्रिया को 5 मिनट तक करें। अब 5 मिनट तक इसके सूखने का इंतज़ार करें। चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। इस फेसिअल से आपको तैलीय त्वचा से मुक्ति मिलेगी।

नीम्बू और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक:
2 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस मिला लें। अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 10-15 मिनट तक इंतज़ार करें फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिये काफी अच्छा फेस पैक है।

नीम्बू और टमाटर का फेस पैक:
3-4 बड़ा चम्मच टमाटर का रस लें और इसमें 1-2 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस और दलीया पाउडर मिलाएं। इन सब को एक बाउल में मिला कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक सूखने दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। इस फेस पैक से चेहरे पर पड़े दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।

नींबू आपकी त्वचा के लिये
नीम्बू का इस्तमाल सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई तरीके से किया जाता है। नीम्बू त्वचा से सम्बंधित हर मुश्किल का रामबाण इलाज है। इसलिए नीम्बू के इस्तमाल से घर पर बने इन फेस पैक का इस्तमाल करें और त्वचा की समस्या से छुटकारा पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
