Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
गर्मियों में चेहरे की चमक को कैसे रखें बरकरार
गर्मियां शुरु होते ही मौसम रंगीन हो जाता है लेकिन उसी के साथ शरीर में बीमारियों का आना जाना शुरु हो जाता है। गर्मियों में त्वचा का विशेष ध्यान देना पड़ता है क्योंकि अगर समय रहते त्वचा पर ध्यान ना दिया गया तो चेहरे से चमक खतम सी हो जाती है। अगर चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ है तो, आपके अंदर आत्मविश्वास अपने आप ही आ जाएगा। चेहरे पर चमक बढाने के लिये लड़कियां अक्सर क्रीम और लोशन का प्रयोग करती हैं, लेकिन अगर आप कुछ जरुरी बातों का ध्यान दें तो आप अपने चेहरे को पूरी तरह से स्वस्थ रख सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ दमदार विधियां जिससे गर्मियों में भी आपकी त्वचा खिली खिली बनी रहेगी। अपनी त्वचा को बचाना हो तो अपनाइये ये टिप्स

त्वचा की देखभाल का रूटीन बनाएं
क्या आप उन महिलाओ में से हैं जो अपने रूटीन से अपनी त्वचा के लिये तभी समय निकालती हैं जब चेहरे पर मुंहासे दिखाई देने लग जाते हैं? त्वचा की देखभाल नियमित करनी जरुरी है।

हाइड्रेट रहें
गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी है। इससे आपकी त्वचा से संबन्धित कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। आपको दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिये, इससे स्किन में नमी बनी रहेगी।

गर्मियों की डाइट
आप क्या खाती हैं, इससे भी त्वचा पर बहुत फरक पड़ता है। आप गर्मियों में सलाद , पानी वाले फल और जूस आदि पी सकती हैं।

स्क्रब
स्क्रब करने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। इससे चेहरे पर जमा तेल भी साफ हो जाएगा। स्क्रब करने के लिये आप दानेदार क्रीम का प्रयोग करें।

मॉइस्चराइजर
गर्मियों में कई लोगों की स्किन रूखी होना शुरु हो जाती है। इसके लिये नहाने के बाद आपको मॉइस्चाराइजर क्रीम चेहरे और शरीर पर लगानी होगी।

सनस्क्रीन लगाएं
घर से बाहर निकलने से पहले शरीर पर 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद 2 घंटे के बाद फिर से सनस्क्रीन क्रीम लगाएं।

बिना देरी किये हुए ध्यान दें
गर्मियों के त्वचा का चाहे जितना ख्याल रखो, लेकिन इससे कुछ नहीं होता। इसलिये कि इससे पहले कुछ समस्या आए आपको तुरंत ही अपना ख्याल रखना शुरु कर देना होगा।



Click it and Unblock the Notifications