Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुंदरता बढ़ाने के आसान उपाय
क्या आपने सुना है कि आपका मूत्र आपको मुहांसों से छुटकारा पाने में सहायक हो सकता है या नेप्पी रेश में काम आने वाली क्रीम एक अच्छा मॉस्चराइज़र होती है? वैसे ही अनेक अजीब तरीके हैं जो सुंदरता बढ़ाने में सहायक हैं। चेहरे से झुर्रियों को मार भगाए एलो वेरा
यहाँ हम कुछ असामान्य चीज़ों की सूची दे रहे हैं जिनके बारे में हम जानते हैं। यह उपाय आपको ज़िन्दगी में कम से कम एक बार अवश्य काम में आएंगे।

मेयो बालों के लिए एक अच्छा कंडीशनर है
तुरंत ही शैम्पू किये हुए तथा साफ़ और कुछ गीले बालों पर मेयोनीज़ (अंडे सहित) लगायें। यदि आपके घर में स्टीमर है तो मेयोनीज़ लगाये हुए इन बालों को स्टीम (भाप) दें तथा इसे आठ से दस मिनिट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो दें।

आँखों की सूजन का इलाज
एक कच्चा आलू लें तथा इसे दो मोटे टुकड़ों में काटें। इसे धोएं नहीं। लेट जाएँ और अपनी आँखों को बंद करके उन पर इन टुकड़ों को रखें। इसे 15 मिनिट तक ऐसे ही रखा रहने दें। कच्चे आलू से निकलने वाले रस से आँखों की सूजन कम हो जाएगी।

बालों को हाईलाईट करने के लिए नींबू के रस का उपयोग करें
नींबू के रस में ब्लीचिंग एजेंट होता है। अत: जब आप अपने बालों में नींबू का रस लगायेंगे और धूप में निकलेंगे तो उनका रंग हल्का हो जाएगा। हालाँकि बहुत मोटे और गहरे काले बालों पर इसका कोई असर नहीं होगा।

चमकीले बालों के लिए विनेगर का इस्तेमाल करें
बालों को धोने के बाद उस पानी में एक ढक्कन विनेगर डालने से बाल आश्चर्यजनक रूप से चमकीले हो जाते हैं।

रात भर में मुंहासों का उपचार
रात में मुहांसे पर सफ़ेद टूथपेस्ट (जेल आधारित उपयोगी नहीं है) लगायें तथा सुबह उठकर मुहांसे रहित चेहरा देखें। परंतु यह केवल छिटपुट मुंहासे पर ही काम करेगा जो निकलने की तैयारी में है। परंतु ऐसा चेहरा जो मुंहासों से भरा हुआ है उस पर यह उपयोगी नहीं है।

बालों के लिए ऑलिव ऑइल
सिर की त्वचा पर तथा बालों पर ऑलिव ऑइल से मालिश करें। इससे बाल सिल्की होते हैं तथा उनकी कंडीशनिंग होती है।

कॉफ़ी की सहायता से सेल्युलाईट को दूर करें
पिसी हुई कॉफ़ी का उपयोग आप स्क्रब के रूप में कर सकते हैं और अपनी त्वचा में फर्क देख सकते हैं। पिसी हुई कॉफ़ी को ऑलिव ऑइल के साथ मिलाएं तथा सेल्युलाईट वाली जगह पर लगायें। इस पर चिपकने वाले फिल्म या प्लास्टिक लगा दें तथा इसे 20 मिनिट तक छोड़ दें। फिर धो दें। यह प्रक्रिया बार बार दोहराने पर असर करती है।

टी बाथ से सन बर्न का उपचार
तेज़ काली चाय में हीलिंग घटक होते हैं। अत: सनबर्न होने के बाद इससे स्नान करें। इससे आपको आराम मिलगा।



Click it and Unblock the Notifications
