Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हैंगओवर त्वचा को कैसे ठीक करें
कई बार लेट नाइट पार्टी के हैंगओवर की समस्या हो जाती है, हम जिस हैंगओवर की बात कर रहे हैं वह आपके शरीर या दिमाग के असर के बारे में नहीं बल्कि आपकी त्वचा पर पड़ने वाले फर्क के बारे में है। हैंगओवर के बाद, चेहरे की त्वचा बहुत खुष्क और डल पड़ जाती है और खुस्की सी नजर आने लगती है। कई बार चेहरे पर पैचेस भी पड़ने लगते हैं। आंखें भी थकान से भरी लगती हैं।
हैंगओवर के दौरान शरीर और दिमाग से डील करने के कई तरीके होते हैं लेकिन त्वचा का ध्यान रखना और उसे वापस उसी चमक में लाना मुश्किल होता है। त्वचा पर हुए हैंगओवर के असर को दूर करने के लिए आपको नीचे दिए गए टिप्स पर ध्यान देना होगा ताकि आपकी स्कीन हमेशा स्वस्थ रहें :

1) चेहरा धुलें :
लास्ट नाइट पार्टी के कारण आप थक कर चूर हो जाते है और बेसुध होकर सो जाते है। दूसरे दिन जैसे ही सोकर उठे, सबसे पहले अपना चेहरा ठंडे पानी से धुलें, आप चाहें तो अच्छी फेस वॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चेहरे को धुलने के बाद उस पर क्रीम या मॉश्चराइजर लगाना न भूलें। ऐसा आपको दिन में कई बार करने की जरूरत पड़ सकती है

2) मॉश्चराइजर :
हैंगओवर के कारण त्वचा के खराब होने का सबसे बड़ा कारण यह होता है कि त्वचा का मॉश्चराइजर उड़ जाता है जिससे वह खुष्क और बर्बाद होने लगती है। इसके लिए आवश्यक है कि आप चेहरे पर मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा में चमक आएगी और चेहरे पर ताजगी दिखेगी। इस तरीके से हैंगओवर के कारण त्वचा पर हुए असर को दूर किया जा सकता है।

3) फेस मास्क :
अगर आपका चेहरा बहुत डल और बुझा - बुझा सा लगता है तो अपने चेहरे पर फेस मास्क लगाएं। फेस मास्क के लिए चेहरे पर ताजे फलों का पल्प लगाएं, उनका गूदा लगाकर छोड़ दें और 10 मिनट बाद साफ व गुनगुने पानी से धो लें। यह तरीका सबसे प्रभावी होता है। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, मिल्क या गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

4) ड्रिंक :
त्वचा पर हैंगओवर के असर को दूर करने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए, इससे डिहाईड्रेशन के कारण सूखी हुई कोशिकाओं में ताजगी मिलती है और उनमें दुबारा चमक आ जाती है। पानी से पूरे शरीर में स्फूर्ति आती है। यह त्वचा पर हैंगओवर के असर को दूर करता है।

5) खाना :
पिछली रात के कारण हुए हैंगओवर से खुष्क होने वाली त्वचा को ठीक करने लिए आपको अच्छी डाइट लेना चाहिए, इससे शरीर में ऊर्जा वापस आती है और त्वचा पर उसका असर दिखने लगता है। अच्छे और एनर्जेटिक फूड खाने से त्वचा में ताजगी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
