Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
गुलाब जल से कैसे ठीक करें एक्ने
गुलाब जल एक आम सौंदर्य प्रसाधन है जिसके बारे में हर महिला और लड़की जानती है। गुलाब जल आसानी से बाजार में मिल जाता है तथा चेहरे पर लगाने से यह अच्छा प्रभाव भी दिखाता है। अगर आपके चेहरे पर भारी संख्या में एक्ने या मुंहासे हो गए हैं तो गुलाब जल को फेस पैक में लगाने से काफी राहत मिल सकती है। गुलाब जल को रोज़ वॉटर भी बोला जाता है। अगर चेहरे पर मुंहासों के निशान आदि भी पड़ गए हों, तो भी आप गुलाब जल का इस्तमाल कर सकती हैं। रोज वॉटर को चेहरे पर लगाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसे हर कोई लगा सगता है। आइये जानते हैं कि गुलाब जल लगाने से एक्ने कैसे ठीक होते हैं।

गुलाब जल से कैसे ठीक करें एक्ने
1. गुलाबजल और चंदन पेस्ट
गुलाबजल में चंदन पाउडर मिक्स कर के चेहरे पर लगाने से मुंहासों के दाग जल्दी मिट जाते हैं। एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पावडर को 1 चम्मच गुलाबजल के साथ मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगा कर सूखने के बाद धो लें।
2. गुलाबजल और नींबू रस
1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर के चेहरे पर लगाने से मुंहासे में आराम मिलता है। इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं। साथ ही एक्ने सूख कर हल्के पड़ जाते हैं।
3. गुलाबजल, खीरा और शहद फेस पैक
अगर आपको सिट्रस एसिड से एलर्जी है तो, खीर और शहद का पेस्ट लगा सकती हैं। इसे पेस्ट के रूप में लगाएं। यह एंटी बैक्टीरियल होता है तथा इसे लगाने से चेहरे को ठंडक पहुंचेगी।



Click it and Unblock the Notifications
