Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सुंदर त्वचा के लिये लगाइये अंडे और तेल से बना फेस पैक
चेहरे को खूबसूरत और जवां भला कौन नहीं बनाना चाहता। अंडे का चेहरे पर प्रयोग कई सालों से महिलाएं करती हुई आ रही हैं क्योंकि इसमें काफी सारा प्रोटीन पाया जाता जो कि त्वचा के लिये काफी अच्छा होता है। अंडे में झुर्रियों को मिटाने की शक्ती है। अंडे का फेस पैक बाजार में मिलने वाले क्रीम से कहीं ज्यादा असरकारी होता है। अंडे में आप तरह तरह के तेलों को मिक्स कर सकती हैं जैसे, नारियल तेल, बादाम या फिर जैतून का तेल। आइये जानते हैं अंडे और तेल का फेस पैक आपकी त्वचा को किस प्रकार से सुदंर बनाता है।

सुंदर त्वचा के लिये लगाइये अंडे और तेल से बना फेस पैक
1. चेहरे की त्वचा को टाइट बनाएं- अगर आपको अपने चेहरे की त्वचा को टाइट बनानी है तो, अंडे को एक कटोरे में फोडे़ और उसमें शहद तथा नारियल का तेल मिक्स करें। इसे फेंट कर चेहरे पर 1 घंटे के लिये लगा रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के पोर्स साफ होंगे और त्वचा भी टाइट हो जाएगी! अंडे के इस्तमाल से स्वस्थ बाल कैसे पाएं?
2. स्वस्थ्य और चमकदार त्वचा के लिये- अगर आपको एक स्वस्थ चेहरा चाहिये बाजारू क्रीम पर पैसे मत बहानिये बल्कि इसके लिये अंडे के पीले भाग को ले कर उसमें शहद और ऑलिव ऑइल मिक्स कर के चेहरे पर लगाइये। इसे 30 मिनट तक लगाए रखें और फिर चेहरे को साफ कर लें। इससे चहरे में लचीलापन आएगा, चेहरे की लालिमा खतम होगी और चेहरा ग्लो भी करेगा।
3. मुंहासों से छुटकारा दिलाए- अंडे का सफेद भाग एक्ने से लड़ सकता है। एक्ने हार्मोन के असंतुलन की वजह से होता है। अंडे में जिंक पाया जाता है जिससे की एक्ने और चेहरे पर पड़े घाव जल्दी ही ठीक हो जाते हैं। अंडे को ओटमील, शहद और 1 चम्मच टी ट्री ऑइल के साथ प्रयोग कर के लगाएं। इसे आधे घंटे के लिये चेहरे पर रखें। सिल्की बाल चाहिये तो लगाइये अंडा
4. झुर्रियां मिटाए- अंडे का सफेद भाग झुर्रियां मिटाने में गारगर होता है। उसमें अगर आधा चम्मच बादाम का तेल डाल दिया जाए तो और भी अच्छा। इस फेस पैक को 30 मिनट तक लगाए रखें और फिर पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
