Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
अपनी त्वचा को बचाना हो तो अपनाइये ये टिप्स
आमतौर पर हमारा मानना होता है कि सूरज की रोशनी, शुष्क हवा और प्रदुषण ही हमारी त्वचा की सारी समस्याओं का जड़ है। लेकिन आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इनके अलावा और भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनसे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार नोश डिटॉक्स डेलीवरी की सीईओ और फाउंडर गीता सिद्धू रॉब के पास तो ऐसी चीजों की एक लंबी फेहरिस्त है।
कई बार हार्मोन भी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित होता है। मासिक धर्म के दौरान एस्ट्रोजन के स्तर में बदलाव से भी त्वचा में कई तरह के बदलाव आते हैं। जब एस्ट्रोजन का स्तर गिरता है तो नई त्वचा की कोशिका का निर्माण धीमा हो जाता है। इससे त्वचा की परत पतली हो जाती है। साथ ही इस स्तिथि में त्वचा हाइड्रेशन, मजबूती और लचीलेपन को बरकरार नहीं रख पाती है। अगर आपको स्किन केयर टिप्स चाहिए तो हम आपको त्वचा को सुरक्षित रखने के कुछ उपाय बताते हैं।

एंटीआक्सीडेंट
सबसे पहला स्किन केयर टिप्स तो यह है कि आप खाने में एंटीआक्सीडेंट को शामिल करें। इससे आपको फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलेगा। गाजर, शकरकंद, पालक साग, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी में एक शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट एंथोसियानिन पाया जाता है।

फल
आप अपनी त्वचा पर फलों को लगाकर भी इसका ख्याल रख सकती हैं। आप एक पका हुआ एवाकोडो लेकर इससे फेस मास्क भी तैयार कर सकते हैं। आप इसे पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइजिंग पैक है। इसमें प्राकृतिक तेल पाया जाता है, जो त्वचा पर चिकनाहट लाता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई भी नमी प्रदान करता है।

संसक्रीन
एक अच्छी गुणवत्ता का कम से कम 15 एसपीएफ वाला संसक्रीन इस्तेमाल करने से त्वचा को फायदा पहुंचेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि संसक्रीन आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी से सुरक्षित रखेगा। आप बाहर निकलने से करीब एक घंटा पहले संसक्रीन लगाएं। साथ ही बाद में दो-दो घंटे पर इसे लगाते रहें।

स्मोकिंग छोड़ें
त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाने का एक बड़ा कारण स्मोकिंग भी है। स्मोकिंग त्वचा की सबसे बाहरी परत के पतले ब्लड वेसल को और भी पतला कर देता है, जिससे इस हिस्से में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। यानी कि त्वचा की ऊपरी परत तक आक्सीजन कम पहुंचता है। साथ ही स्मोकिंग से कोलाजन और इलास्टिन को भी नुकसान पहुंचता है। सबसे अच्छा स्किन केयर टिप्स तो यही होगा कि आप स्मोकिंग छोड़ दें।

स्वस्थ आहार
स्किन केयर में संतुलित आहार का काफी महत्व होता है। अगर आप स्किन केयर टिप्स की तलाश में है तो सबसे पहले स्किन फ्रेंडली भोजन को अपने आहार में शामिल करें। एंटीआक्सीडेंट से प्रचूर भोजन, वेजटेबल, होल ग्रेन और लीन प्रोटीन आपकी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखता है। ऐसे आहार पर विशेष ध्यान दें जो विटामिन सी से भरपूर हो, जिसमें अस्वस्थ फैट कम हो और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट शामिल हो।

रीलैक्स
स्ट्रेस हार्मोन त्वचा का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। अगर आप स्किन केयर को लेकर गंभीर हैं तो इसका सबसे असान तरीका यह है कि आप रीलैक्स रहें। अपने दिमाग को शांत रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं। स्किन केयर में एक्सरसाइज और योगा का भी विशेष महत्व है।

अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखें
स्किन केयर के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना एक महत्वपूर्ण स्किन केयर टिप्स है। इससे त्वचा में नमी और लचीलापन बना रहेगा। साथ ही त्वचा पर झुर्रियां नहीं आएंगी और ये कोमल बनेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
