Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गुलाब की पंखुड़ियों से ऐसे करें त्वचा की देखभाल
गुलाब को फूलों का राजा यूं नहीं कहा जाता है, इसमें सुंदरता के साथ-साथ कई गुण होते हैं जो आपकी त्वचा, बालों और शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। आपने अक्सर लोगों को गुलाब जल का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा, उन्हे इससे काफी लाभ होता है और उनकी स्कीन टोन में इसके इस्तेमाल से सुधार होता है।
घर पर कैसे बनाए गुलाब जल?
अगर आपकी त्वचा में किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो आपको गुलाब जल का इस्तेमाल करना ही चाहिए, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जो त्वचा को पर्याप्त मात्रा में पोषण पहुंचा देती है। आइए जानते हैं कि त्वचा की देखभाल करने के लिए गुलाब की पंखुडियों को किस तरह इस्तेमाल करें, जिससे आपको भरपूर फायदा हों:

1. शहद के साथ गुलाब की पंखुडियां:
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल हों, तो आप गुलाब की पंखुडियों को शहद में भिगोकर लगाएं, इससे चेहरे के एक्ट्रा बाल निकल जाएंगे और आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी।

2. गुलाब की पंखुडिया और चीनी:
अगर आप अपनी त्वचा को ज्यादा से ज्यादा चमकाना चाहती हैं और उसे प्राकृतिक रूप से स्क्रब करना चाहती हैं तो गुलाब की पंखुडियों को चीनी में भिगो लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और स्क्रब करने के बाद धो लें।

3. अखरोट के साथ गुलाब की पत्तियां:
चेहरे की त्वचा को सबसे अच्छा बनाने के लिए अखरोट के साथ गुलाब की पत्तियों को पीस लें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा अच्छी तरह से चमक उठेगा और स्कीन में सॉफ्टनेस भी आ जाएगी।

4. दूध और गुलाब की पत्तियां:
आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने पर आपको दूध और गुलाब की पत्तियों को मिश्रित करके लगाना चाहिए। इससे आंखों के नीचे के काले धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।

5. पानी के साथ गुलाबी की पत्तियां:
अगर चेहरे पर ताजगी नहीं रहती है तो गुलाबी की पत्तियां और पानी मिला लें और फिर इससे चेहरे को धो लें। इससे चेहरा अच्छी तरह साफ हो जाता है और ताजगी आ जाती है।

6. खीरे के साथ गुलाब की पंखुडियां:
खीरा और गुलाब दोनों ही चेहरे के लिए अच्छे होते हैं और अगर इनका कॉम्बीनेशन मिल जाएं, तो यह चेहरे को और ज्यादा फ्रेश कर देता है।

7. नींबू और गुलाबी की पत्तियां:
नींबू के रस में गुलाबी की पत्तियां मिला लें और उसे मसल लें। इसे 5 से 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं रखें। इससे चेहरे पर ग्लो आ जाता है।

8. दही के साथ गुलाब की पंखुडियां:
अगर चेहरे पर हमेशा एक प्रकार खिंचाव रहता है तो आपको दही और गुलाबी की पत्तियों को मिलाकर पेस्ट बनाना चाहिए और उसे अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और त्वचा में चमक आएगी।

9. जैतून का तेल और गुलाबी की पत्तियां:
गुलाबी की पत्तियां और जैतून का तेल आपके चेहरे की त्वचा को सुंदर बनाने के लिए एक अच्छा कॉम्बो है। इसे लगाने से चेहरे पर दाने नहीं होते हैं और झुर्रिया भी नहीं पड़ती है।

10. सोर क्रीम और गुलाब की पंखुडियां:
क्या आप चाहते हैं कि आपके चेहरे के हल्के दाग भी सही हो जाएं और आप और ज्यादा सुंदर दिखें। ऐसा करने के लिए आप सोर क्रीम लें और उसमें गुलाब की पत्तियों को मसल लें। इसे चेहरे पर लगाएं, आपको पक्का लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
