Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
त्वचा का ढीलापन और झुर्रियों को कम करता है फोटो फेशियल
अगर आप फेशियल करवाने की शौकीन हैं तो, फोटो फेशियल के बारे में थोड़ा विचार कर लें। यह फोटो फेशियल आम फेशिल से काफी प्रभावशाली और पावर फुल होता है। एक रेगुलर फेशियल में क्लीनिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग और मसाज होता है।
फोटो फेशिल की प्रक्रिया में लाइट एनर्जी की प्रयोग किया जाता है। इस फेशियल में आई.पी.एल. यानी इंटेन्स पल्सड लाइट मशीन का प्रयोग कर त्वचा के भीतर जिनोन लाइट को छोड़ा जाता है।
READ: घर का बनाइये चॉकलेट फेशियल
यह किरण त्वचा की दूसरी लेयर में जाकर कोलाजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ाती है। इन किरणों से त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता।

फोटो फेशियल के फायदे-
इस फेशियल का पहला फायदा होता है चेहर पर झट से चमक आना। त्वचा कोमल बन जाती है और स्किन बिल्कुल टोन हो जाती है। कई लोगों की त्वचा का रंग हर हिस्से पर अलग अलग होता है जैसे, माथे और ठुड्डी पर गहरा रंग और गालों का हल्का रंग।
इस प्रकार की त्वचा को पूरी तरह से ठीक करने के लिये फोटो फेशियल करवाया जा सकता है। इसे नियमित रूप से करवाने पर चेहरा टाइट बनता है और पोर्स का साइज कम हो जाता है। चेहरे की झुर्रियों में भी कमी आती है।
READ : दुल्हन की सुंदरता को निखारे ये खास एग फेशियल
कितनी बार करवाएं फोटो फेशियल?
इस फेशियल को 3-6 हफ्तों के बीच में एक बार करवा लेना चाहिये।
विधि -
इस फेशिल को करवाने से बिल्कुल भी दर्द नहीं होता। इसमें पहले त्वचा को क्लीन किया जाता है, उस पर आइस लगाई जाती है और ट्रीटमेंट करने से पहले ठंडा जैल लगाया जाता है।
इस फेशियल के अंत में यंग स्किन मास्क लगाया जाता है। यह आपकी स्किन को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे डैमेज सेल्स रिपेयर हो जाते हैं और स्किन स्वस्थ नजर आती है। यह एक सेशन 20 मिनट का होता है।
साइड इफेक्ट्स
सेशन करवाने के एक घंटे तक चेहरे पर हल्की लालिमा, झुनझुनाहट या गर्माहट सी महसूस होती है। यदि चेहरे पर काले रंग के जलन के निशान दिखाई दें, तो प्रशिक्षित डॉक्टर तेल या मेडिकेटिड क्रीम देते हैं, जिससे हफ्तेभर में यह ठीक हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
