Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये फेस पैक को ठीक से लगाने की विधि क्या है
आप माने चाहे नहीं, लेकिन 3 में से 5 लोग बिना अपनी स्किन को जाने समझे किसी भी तरह का फेस पैक चेहरे पर लगा लेते हैं। जिससे बाद में उनके चेहरे का ग्लो चला जाता है और वह अपनी गलती पर पछताते हैं।
आप माने चाहे नहीं, लेकिन 3 में से 5 लोग बिना अपनी स्किन को जाने समझे किसी भी तरह का फेस पैक चेहरे पर लगा लेते हैं। जिससे बाद में उनके चेहरे का ग्लो चला जाता है और वह अपनी गलती पर पछताते हैं।
The Great Diwali Coupons Sale! Upto 100% Cashback (Oct 14th -16th) Only
बहुतों को नहीं पता कि फेस पैक कौन सा लगाएं या फिर उसे चेहरे पर कितनी देर के लिये रखना है या पैक का सिंगल कोट लगाएं या डबल आदि। आज हम आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिये जानकारी लाए हैं, हमें आशा है कि आप इसका फायदा जरुर उठाएंगी।

करें अपनी स्किन की पहचान

फेस पैक कितनी बार लगाना चाहिये?
चेहरे पर फेस पैक हफ्ते में केवल दो दिन ही लगाना चाहिये। इसमें प्रयोग की जाने वाली सामग्रियां स्किन के लिये बिल्कुल भी कठोर ना हों। फेस पैक का खास मक्सद होना चाहिये पोर्स को खोलना और गंदगी को साफ करना ना कि चेहरे का प्राकृतिक तेल सोख लेना। READ: चेहरे को गोरा और साफ कर देंगे ये 12 उबटन, अभी ट्राई करें

चेहरे पर कितने देर के लिये फेस पैक लगाएं रखें?
अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो मास्क को 10 से 15 मिनट तक रखें। अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो 20 से 30 मिनट तक मास्क को रखा जा सकता है। चेहरे को दो टोन गोरा बनाए मलाई के ये 6 फेस पैक

क्या फेस मास्क के पहले स्टीमिंग करना जरुरी है या नहीं?
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो फेस को स्टीम दें। अगर आपकी स्किन अत्यधिक रूखी रहती है तो स्टीम ना लें। स्टीम देने से चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे बाद में फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। READ: चेहरे पर स्टीमिंग का फायदा?

फेस पैक का कितना कोट लगाएं
फेस पैक का एक ही कोट काफी रहता है। इस पर बार बार कोट लगाने से कोई फायदा नहीं करता। अगर आपका पैक काफी गीला है और चेहरे पर लगाने से बह रहा है तो, उसमें थोड़ा सा बेसन या चंदन पावडर मिक्स कर लें।

फेस पैक को धोने के लिये गरम पानी प्रयोग करें या ठंडा
गरम पानी आपके चेहरे को ड्राई कर देता है और वहीं ठंडा पानी चेहरे के पोर्स को बंद करेगा। आप ठंडे या सादे पानी का प्रयोग चेहरे को धोने के लिये कर सकती हैं।

फेस मास्क साफ करने की विधि
मास्क को कभी भी पूरा सूखने ना दें। इसे तब ही साफ कर ले जब यह सेमी ड्राई हो। सूखा हुआ मास्क काफी कठोर हो जाता है जिसे चेहरे से निकालना काफी मुश्किल होता है। यह आपके चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आपका मास्क गलती से काफी सूख गया है तो उसे चेहरे से हटाने के लिये सबसे पहले उस पर पानी की छींटे मारें और फिर उसे छुड़ाएं। मास्क को साफ करने के बाद चेहरे को तौलिये से आराम से पोंछे और मॉइस्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
