Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
रोज़ शाम को लगाए जा सकने वाले 5 फेस स्क्रब
गर्मी के मौसम में आपको त्वचा से संबंधित कई समस्याएं होती हैं। इस मौसम में न केवल मुंहासे परेशान करते हैं बल्कि ब्लैक हैड्स और दर्द भरी फुंसियां भी होती हैं।
प्राकृतिक पदार्थों से फेस पैक और फेस स्क्रब बनाकर आप इन त्वचा संबंधी समस्याओं को एक सप्ताह से भी कम समय में दूर कर सकती हैं।हालाँकि विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि यदि आपको इन समस्याओं को बढ़ने से बचाना है या पुन: आने से रोकना है तो आपको इन पदार्थों का प्रतिदिन उपयोग करना चाहिए।
ये प्राकृतिक फेस स्क्रब केवल शाम के समय ही लगाने चाहिए और विशेष रूप से तब जब आप घर वापस लौटें। यदि घर के कामों के कारण आपको समय नहीं मिलता तो आप सोने से पहले भी इन स्क्रब का उपयोग कर सकती हैं।

इस स्क्रब को समान रूप से लगाने के बाद इसे लगभग 30 मिनिट तक लगा रहने दें ताकि चेहरे की त्वचा इसे अच्छी तरह सोख ले। इसके बाद इसे पानी और साबुन की सहायता से धो डालें।
यहाँ गर्मी के मौसम से बचने और त्वचा की समस्याओं से निपटने के लिए 5 स्क्रब बताए गए हैं:

स्ट्रॉबेरी स्क्रब: एक छोटी कटोरी में एक मुट्ठी ताज़ा स्ट्रॉबेरी लें। ध्यान रखें कि इसमें पत्तियां न हों। हाथों की सहायता से स्ट्रॉबेरी को मसलकर पल्प बनायें। अब इस फ्रेश पल्प को अपने चेहरे पर लगायें तथा चेहरे पर उल्टी दिशा में मालिश करें। इस स्क्रब से लगभग 6 मिनिट तक मालिश करें तथा फिर चेहरे को ठंडे दूध से धो डालें। यह स्ट्रॉबेरी स्क्रब गर्मियों में आपकी त्वचा पर चमक लाता है।

खीरे का स्क्रब: कुकुम्बर ठंडक प्रदान करने वाली सब्जी है अत: त्वचा के लिए यह सबसे उत्तम है। एक खीरे को छीलकर उसका गाढ़ा पेस्ट बनायें। अब इस रस और पेस्ट को पूरे चेहरे पर समान रूप से लगायें। इसे चेहरे पर कम से कम आधे घंटे लगा रहने दें। बाद में इसे पानी से धो डालें। इस उपचार से त्वचा की देखभाल होती है तथा त्वचा नरम और मुलायम हो जाती है।

अखरोट का स्क्रब: क्या आप ब्लैकहैड्स और व्हाइटहैड्स से परेशान हैं? तो आपको इस आसान स्क्रब का उपयोग करना चाहिए। इस स्क्रब को प्रतिदिन लगाना आवश्यक है। जब आप वॉलनट के पेस्ट से चेहरे के प्रभावित क्षेत्र पर मालिश करें तो ध्यान रहे कि मालिश उल्टी दिशा में करें। इससे हैड्स ढीले होकर निकल आते हैं तथा त्वचा दाग धब्बों से मुक्त हो जाती है।

दूध से बना स्क्रब: धूल और पसीने से आपकी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इस से बचाव करने के लिए आपको प्रतिदिन रात को ठंडे दूध से चेहरे की मालिश करनी चाहिए। दूध से त्वचा की रंगत निखरती है तथा साथ ही साथ त्वचा की गहराई से सफ़ाई भी हो जाती है। इसे आप अधिक सुन्दर दिखते हैं। दूध से ऐसे कीजिये चेहरे की सफाई

केले का स्क्रब: क्या आप जानते हैं कि जब त्वचा की देखभाल की बात आती है तो केला सबसे उत्तम होता है? केले को छील कर मसल लें। इस गूदे को चेहरे पर लगायें तथा इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें ताकि यह सूख जाए। सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की त्वचा की सूखी और मृत कोशिकाएं दूर हो जाती हैं इससे आपकी त्वचा चमकदार हो जाती है तथा आप अधिक सुंदर दिखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
