Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नारियल तेल क्यूं है सबसे बेस्ट, जानें ब्यूटी के लिये कैसे करें प्रयोग
शुद्ध नारियल का तेल कई गुणों से भरा हुआ माना जाता है। यह स्वास्थ्य और सौंदर्य को निखारने में काफी मददगार होता है। यह आपकी हर प्रकार की सौंदर्य समस्या को झट से मिटा सकता है।
नारियल तेल त्वचा को नर्म बनाने एवं नमी प्रदायक (मॉश्चराईज़र) के रूप में उत्कृष्ट है। इसलिये इसे सर्दियों के मौसम के काफी यूज़ किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होने की वजह से यह बालों से रूसी और खुश्की को भी खतम कर देता है।
READ: नारियल के तेल से 10 घरेलू उपचार
कई लोग बाजारू सौंदर्य उत्पादों की चका-चौंध में इतने ढूब चुके हैं कि उन्हें नारियल तेल का कोई फायदा दिखाई ही नहीं देता। पर आज जब हम आपको नारियल तेल के कुछ ऐसे प्रयोग बताएंगे जो कि सुंदरता निखारने के काम आ सकता है तो, आप भी चौंक जाएंगी। आइये जानते हैं क्या हैं वो...

शुगर स्क्रब
इसे बनाने के लिये 1 चम्मच नारियल तेल को 1 चम्मच शक्कर के साथ मिक्स करें। इससे चेहरे पर 10 मिनट तक मसाज करना चाहिये। इससे चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाएगी और चेहरा चमकदार बन जाएगा।

सॉल्ट स्क्रब
अगर चेहरे पर पिंपल्स हैं तो शक्कर की जगह पर चीनी का प्रयोग करें। इससे पिंपल की वजह से चेहरे पर आई लाल रंग की सूजन भी गायब हो जाएगी।

साबुन भी बनाएं
इसे बनाने के लिये आधा कप नारियल तेल, 1/4 कप बीवैक्स, 1/4 कप शिया बटर के साथ कुछ बूंद बादाम तेल मिक्स करें।

साबुन बनाने की विधि
सबसे पहले नारियल तेल, बीवैक्स और शिया बटर को धीमी आंच पर गरम करें। फिर इस मिश्रण को बादाम तेल के साथ मिक्स करें। उसके बाद इस मिश्रण को साबुनदानी में रख कर सेट होने के लिये रख दें। आप चाहें तो इसे रेफ्रिजिरेटर में भी तुरंत सेट होने के लिये रख सकती हैं।

फटे और रूखे होठों के लिये
नारियल तेल को सोने से पहले होठों पर लगाएं। रातभर में आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।

टूथपेस्ट
आप नारियल तेल को टूथपेस्ट के रूप में भी प्रयोग कर सकती हैं। इसे थोड़े से नमक के साथ मिक्स कर के दांत साफ करें। इससे दांतों की कैविटी निकलेगी और दांत चमकदार बनेंगे।

डीयोड्रंट
थोड़े से नारियल तेल को कुछ बूंद नींबू के रस, बेकिंग सोडा और कुछ बूंद रोज ऑइल के साथ मिक्स करें। इसे अपने अंडरआर्म पर लगाइये। इससे आप दिनभर तरोताजा रहेंगी और शरीर से बदबू भी नहीं आएगी।

सनस्क्रीन
शुद्ध नारियल तेल को अपने रोजमर्रा के लोशन के साथ मिक्स कर के पूरे चेहरे और शरीर पर लगाइये। इससे आप कड़ी धूप में काली होने से बच जाएंगी।

शेविंग क्रीम बनाएं
नारियल तेल, बेकिंग सोडा, शहद और कैस्टाइल सोप को एक साथ मिक्स कर के चेहरे, या अंडरआर्म या पैरों पर लगा कर शेव करें। इससे शेविंग भी काफी स्मूथ होगी।

बालों का सफेद होना रोके
नारियल तेल को नींबू के रस के साथ मिक्स कर के बालों पर लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से बाल जल्दी ही काले हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
