Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
त्वचा और बालों को बादाम तेल से होने वाले 10 अद्भुत लाभ
बादाम का तेल पोषक तत्व और विटामिन ई का भंडार होता है जो आपके स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ साथ आपकी त्वचा और बालों को भी सुंदर बनाता है।
बादाम का तेल पोषक तत्व और विटामिन ई का भंडार होता है जो आपके स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ साथ आपकी त्वचा और बालों को भी सुंदर बनाता है।
यही कारण है कि विश्व भर में सभी महिलायें बालों और त्वचा की समस्याओं के निदान के लिए बादाम के तेल का उपयोग करती हैं। बालों और त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल युक्त महंगे पदार्थों का उपयोग करने के बजाय आपको बादाम के तेल का उपयोग करना चाहिए।
यह बालों और त्वचा की कई समस्याओं जैसे डार्क सर्कल्स, मुंहासें, डैंड्रफ, बालों का दोमुंहा होना आदि पर प्रभावी तरीके से काम करता है। इस प्राकृतिक तेल का उपयोग अपने सौन्दर्य उत्पादों में करने से आपकी सुन्दरता कई गुना बढ़ जाती है। आज बोल्डस्काय में हम आपको बादाम के तेल से बालों और त्वचा को होने वाले फायदों की सूची बता रहे हैं।
जिस तरह की त्वचा और बाल आप चाहती हैं उसके अनुसार इस तेल में अन्य प्राकृतिक घटक मिलाएं। ध्यान रखें: इस तेल का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट कर लें ताकि यह पता चल सके कि इस तेल से आपको कोई नुकसान तो नहीं हो रहा।

1. डार्क सर्कल्स को दूर करना:
बादाम का तेल डार्क सर्कल्स और आँखों की सूजन से आराम दिलाता है। अपनी आँखों के नीचे की त्वचा पर बादाम का तेल लगायें और फिर इसका जादू देखें।

2. झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है:
बादाम के तेल में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो उम्र बढ़ने के कारण दिखने वाले लक्षणों जैसे झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करते हैं। इसे शहद के साथ मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगायें और परिणाम देखें।

3. मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालता है:
यह प्राकृतिक तेल त्वचा की सतह से मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालने में सहायक होता है। इससे मुंहासों और दाग धब्बे नही होते और आपके सुंदरता कायम बनी रहती है।

4. अशुद्धियों और धूल को दूर करता है:
बादाम के तेल में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के रोम छिद्रों में जमी धूल और अशुद्धियों को साफ़ करते हैं क्योंकि इन रोम छिद्रों के बंद होने से ही त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं।

5. मॉस्चराइज़र की तरह काम करता है:
बादाम का तेल आपकी त्वचा को मॉस्चराइज़ करता है। ऐसे लोग जिन्हें शुष्क त्वचा की समस्या है, यदि वे सप्ताह में दो बार बादाम के तेल का उपयोग करें तो उनकी त्वचा नम और कोमल बनी रहती है।

6. बालों के बढ़ने में सहायक होता है:
बालों के लिए बादाम के तेल का उपयोग करने से बालों का विकास होता है और बाल टूटने से बचते हैं। लंबे और मज़बूत बालों के लिए हर सप्ताह इस तेल का उपयोग करें।

7. डैंड्रफ को ख़त्म करता है:
बादाम कटेल स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है और उन्हें शुष्क होने से बचाता है और डैंड्रफ को भी दूर करता है। बालों के इस आम समस्या से बचने के लिए सप्ताह में एक बार बादाम तेल के साथ नीबू का रस मिलाकर लगायें।

8. दो मुंहें बालों से छुटकारा:
बादाम का तेल दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाता है। सप्ताह में एक बार इस तेल का उपयोग करें और दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पायें।

9. बालों को घना बनाता है:
यदि आप अपने बालों को घना बनाना चाहती हैं तो बादाम के तेल का उपयोग करें। बादाम के तेल में पाए जाने वाले गुण बाल पतले होने की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।

10. कंडीशनर की तरह काम करता है:
बादाम के तेल में उपस्थित प्रोटीन स्कैल्प और बालों को पोषण प्रदान करते हैं। कई लोग इसका उपयोग कंडीशनर की तरह करते हैं ताकि स्कैल्प स्वस्थ बना रहे और बाल मज़बूत हों।



Click it and Unblock the Notifications
