Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
2 दिनों में कील-मुहांसों से छुटकारा दिलाएंगे ये नुस्खे

बढ़ती उम्र में हम सब ने कील मुहांसों की समस्या को झेला है जो एक समय के बाद अपने आप ही ख़त्म हो जाती है। हालांकि, हम में से कईयों ने इस समस्या को 20 से 30 साल तक भी झेला है।
ऐसा तब होता है जब आपकी त्वचा की तेल ग्रंथियां काफी ज़्यादा सक्रिय हो जाती हैं और रोमक्षिद्रों को बंद कर देती हैं। तेल की मात्रा के बढ़ने के अलावा त्वचा की डेड सेल, टोक्सिन और गंदगी भी रोमक्षिद्रों को बंद कर सकती हैं जिससे कील मुहांसे हो जाते हैं।
इन कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप महंगे उत्पादों का इस्तमाल कर सकती हैं या फिर घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं जो कई सालों से इस्तमाल में लाइ जाती रही हैं।
अगर आप यह सोच रही हैं कि ऐसे कौन से घरेलू नुस्खे हो सकते हैं जो आपकी समस्या को सुलझा दें तो हमारे पास इसका जवाब है। आज हम बताएँगे कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में जिसकी मदद से आप कील मुहांसों को बाय बाय कर सकती हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से भरे हुए रोमक्षिद्र खुल जायेंगे और कील मुहांसों वाले बैक्टीरिया मर जायेंगे। ज़्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
नोट: हमारा सुझाव रहेगा कि कील मुहांसों पर इस्तमाल करने से पहले आप इन नुस्खों को पहले त्वचा के थोड़े हिस्से पर लगा कर देख लें कि वह आपकी त्वचा पर रिएक्शन ना कर रहा हो।

1. एप्पल सीडर विनेगर:
एप्पल सीडर विनेगर एसिडिक होता है जिस कारण यह कील मुहांसों के उपचार के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता है। इससे इन्फेक्शन करने वाले बैक्टीरिया भी मर जाते हैं और रोमक्षिद्र भी खुल जाते हैं।कैसे
कैसे इस्तमाल करें:
1 छोटे चम्मच डिस्टिल्ड पानी में 2 बूँद एप्पल सीडर विनेगर मिला दें। अब रूई की मदद से कील मुहांसों पर लगा लें। इसे हफ्ते में 3 से 4 बार लगायें और त्वचा में अंतर देखें।

2. बर्फ के टुकड़े:
बर्फ के टुकड़ों के इस्तमाल से कील मुहांसों वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं और डेड सेल भी त्वचा से हट जाते हैं।
कैसे इस्तमाल करें:
साफ कपड़े में कुछ बर्फ के टुकड़े रखें और कील मुहांसों वाली जगह पर सेक करें। कुछ मिनटों तक ऐसा करें और उसके बाद त्वचा को ठन्डे पानी से धो लें। ऐसा पूरे दिन में कुछ समय पर करते रहे और त्वचा की समस्या से छुटकारा पाएं।

3. बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा एंटी बैक्टीरियल होता है इसलिए यह त्वचा के लिए काफी लोकप्रिय है और कील मुहांसों के लिए भी अच्छा निदान है।
कैसे इस्तमाल करें:
आधे चम्मच पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। इस पेस्ट को कील मुहांसों पर लगायें और 5 मिनट तक लगा रहने दें। अब चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें।

4. मुल्तानी मिट्टी:
मुल्तानी मिट्टी काफी पुराना उपचार है और इसमें एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं जो त्वचा की समस्या का रामबाण इलाज होता है। इससे रोमक्षिद्र तो खुल ही जाते हैं साथ ही साथ कील मुहांसे जड़ से ख़त्म हो जाते हैं।
कैसे इस्तमाल करें:
मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाएं और इस पेस्ट को कील मुहांसों पर लगायें। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने से कील मुहांसे नहीं निकलेंगे।

5. सेंधा नमक:
सूजन और जलन से मुक्ति दिलाने वाले गुणों से भरपूर, सेंधा नमक भी कील मुहांसों के लिए रामबाण इलाज की तरह है और यह त्वचा की समस्या को जड़ से हटाता है।
कैसे इस्तमाल करें:
एक छोटे चम्मच गुलाबजल में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। अब इसे कील मुहांसों पर लगायें। इसे 3 से 4 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करने से आप कील मुहांसों से निजात पा सकते हैं।

6. टी ट्री आयल:
टी ट्री आयल में एंटी बैक्टीरियल और एक्सफोलिएट करने वाले गुण होते हैं जिनसे आपकी त्वचा में पनप रहे बैक्टीरिया मर जाते हैं और रोमक्षिद्रों की गंदगी निकल जाती हैं।
कैसे इस्तमाल करें:
आधा चम्मच नारियल तेल में दो बूँद टी ट्री आयल मिलाएं और इसे कील मुहांसों पर लगायें। 3 से 4 मिनट बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करें और कील मुहांसों से मुक्त त्वचा पाएं।

7. हल्दी पाउडर:
हल्दी पाउडर भी सदियों से इस्तमाल किया जाता रहा है और इसमें एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं जिससे आपकी त्वचा अन्दर से स्वस्थ बनती है और रोमक्षिद्र गंदगी से भरते नहीं।
कैसे इस्तमाल करें:
1 छोटा चम्मच गुलाबजल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को कील मुहांसों पर लगायें। 5 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में एक बार करें और त्वचा की समस्या से निजात पाएं।

8. कच्चा दूध:
कच्चे दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कील मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।
कैसे इस्तमाल करें:
ठन्डे कच्चे दूध को कील मुहांसों पर लगायें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार इस उपाय को करें और चेहरे पर फर्क देखें।



Click it and Unblock the Notifications
