Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
मुंहासों की वजह से चेहरे पर पड़े गढ्ढे को ठीक करने का नेचुरल तरीका

जिन लड़कियों के चेहरे पर ढेर सारे मुंहासे होते हैं उनके चेहरे पर काफी सारे गढ्ढे नज़़र आते हैं। इन गढ्ढों की वजह से चेहरा देखने में काफी खराब लगने लगता है। इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नही है। लेकिन घरेलू उपाय से इनके आकार को छोटा किया जा सकता है। नाक पर जमे ब्लैकहेड्स को हटाने के लिये बेकिंग सोडा पैक ऐसे बनाएं
एक्ने का दाग मामूली नहीं होता अगर इसे सही समय पर रोका नहीं गया तो धीरे-धीरे यह चेहरे पर गड्ढा बना देती है। उम्र बढने के साथ साथ ये गढ्ढे फैलते चले जाते हैं और बड़े हो जाते हैं। हांलाकि बाजार मे आपको ढेर सारे कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स मिलेंगे जो कि पोर्स को दबाने में मदद करेंगे।

लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि पोर्स आपकी स्किन का एक प्राकृतिक हिस्सा हैं, जो कि कभी नहीं जा सकते हैं। इससे पहले की आप शॉपिंग के लिये जाएं, अच्छा होगा कि आप कुछ नेचुरल चीजोंको ट्राई कर लें। अगर आपके भी चेहरे पर एक्ने के दाग, धब्बे, गड्ढे हैं तो सबसे पहले यह उपाय करें।

1. पपीता
पके पपीते को मसल कर लेप बनायें और चेहरे पर लगायें। 30 मिनट बाद गुनगुने गर्म पानी से धो दें।
2. दही
दही को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर पानी से धुलने पर, यह चेहरे से बारीक रेखाओं को कम और छिद्रों को छोटा करेगा। अगर आपकी त्वचा अधिक तैलीय है तो अंडे की सफेदी को दही के साथ सप्ताह में दो बार लगाना फायदेमंद होगा।
3. बरफ
यह एक सिंपल रेमिडी है जो कि पोर्स को कम करने में मदद करती है। चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले बरफ से चेहरे को हल्के हल्के रगड़ लें। आप चाहें तो बरफ वाले पानी से चेहरे को धो भी सकती हैं। इससे चेहरे के पोर्स छोटे हो जाते हैं और चेहरा अच्छा लगने लगता है।

4. एप्पल साइडर वेनिगर
यह एक प्राकृतिक एस्ट्रीजेंट की तरह काम करता है। यह स्किन को टाइट बनाता है, पोर्स को कम करता है और स्कन का pH बैलेंस करता है। साथ ही इसमें antimicrobial और anti-inflammatory properties भी होती हैं जो कि मुंहासे आने से रोकता है।

5. शुगर स्क्रब
एक कटोरी मे 2 टीस्पनू शुगर, जैतून तेल और नींबू का रस मिलाएं। इसे हल्के हल्के चेहरे पर कम से कम 20 सेकेंड के लिये रगड़ें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में दो बार प्रयोग करें। आप चाहें तो नींबू को आधा काट लें और उस पर शुगर डाल कर चेहरे पर लगाएं। फिर 10 मिनट छोड़ दें और चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
