Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
घर पर ऑरेंज पील से पाइये साफ दमकती हुई त्वचा, ऐसे करें प्रयोग
अगर आप बाजार से ऑरेंज पील का पावडर खरीद कर लाई हैं या फिर घर पर संतरे के छिलको को सुखा कर पावडर बनाया है और नहीं जानती की उसे यूज़ कैसे करना है, तो हम आपकी प्रॉब्लम सॉल्व करेंगे।
सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि हमें ऑरेंज पील का यूज़ क्यूं करना चाहिये। ऑरेंज पील में सिट्रस एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जिसे चेहरे पर लगाने से ग्लो बढ़ता है और स्किन टाइट बनती है। अब आइये जानते हैं कि इसे इस्तमाल कैसे करना है...

ऑरेंज पील पावडर, ओटमील पावडर और बेकिंग सोडा
ऑरेंज और ओटमील का भाग सिर्फ 2:1 लेना है। फिर उसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा मिलाएं। उसके बाद उसमें धीरे धीरे कर के पानी मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर मसाज करें और 20 मिनट तक रुके। जब यह सूख जाए तो चेहरे को धो कर पोछ लें।


ऑरेंज पील पावडर, चंदन पावडर और गुलाब जल
ऑरेंज पील पावडर और चंदन पावडर को 2:1 के भाग में लेना है। फिर उसमें धीरे धीरे गुलाीब जल मिक्स करें और गाढा पेस्ट बनाएं । आप चाहें तो पानी की जगह पर दूध भी मिक्स कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

ऑरेंज पील पावडर, दही और शहद
ऑरेंज पील पावडर और दही का भाग 2:1 होना चाहिये। फिर इसमें आधा टी स्पून कच्ची शहद मिक्स करें। इसे स्किन पर लगाएं और 20 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में इसे धो कर चेहर पर ऑलिव ऑइल या नारियल तेल लगा लें।

ऑरेंज पील पाउडर, दूध + नारियल तेल
दूध और नारियल के तेल का अनुपात 2: 1 होना चाहिए। दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद दूध और तेल के मिश्रण में 1 चम्मच ऑरेंज पील मिक्स करें। इसे चेहरे, गर्दन और त्वचा के सभी भाग पर लगाएं। पेस्ट सूखने तक इंतजार करें। यह पैक शुष्क त्वचा की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए मॉइस्चराइजिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है।

ऑरेंज पील पावडर, अखरोट पावडर और गुलाबजल या दूध
इन सभी चीजों को मिक्स करे और त्वचा पर लगा कर कुछ देर छोड़ दें। फिर इसे धो लें, आपकी स्किन टाइट हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
