Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंहासो और दाग धब्बो को चुटकियों में साफ करे ये 8 फेस मास्क
आज कल लड़कियां अपने चेहरे को सुंदर और बेदाग दिखाने के लिये कइ तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन ये सब कुछ दिन तो काम करते हैं पर बाद में स्पॉट हटाने की क्षमता को खो देते हैं।
इतने सारे पैसे खर्च करने पर भी अगर आपको कुछ हांसिल नहीं होता, तो अब आपको कुछ प्राकृतिक उपचार अपनाने की जरुरत है। ये प्राकृतिक उपचार बिना पैसे खर्च किये ही पाए जा सकते हैं। जी हां, अगर आपके चेहरे पर मुंहासों ने दाग धब्बे छोड़ दिये हैं तो आप उसे आराम से बिना महनत के साफ कर सकती हैं।

1. टमाटर
ऐसे बहुत कम लोग जानते हैं कि टमाटर टैनिंग मिटाने में कितनी मददगार होती है। आधा कप टमाटर का पल्प या जूस लें, उसमें उतनी ही मात्रा में एवाकाडो और शहद मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाइये और 15 मिनट के बाद पानी से धो लीजिये।

2. चंदन पावडर और गुलाबजल
चंदन पावडर और गुलाबजल का पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 1 घंटे के लिये ऐसे ही रहने दें। एक बार जब यह सूख जाए तब इसे धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिये इसे रेगुलर लगाएं
3. कच्चा आलू
एक फेस पैक को बनान के लिये कच्चे आलू को छील ले और स्लाइस में काट लें। अब स्लाइस को ले कर चेहरे पर उस जगह पर रगड़े जहां पर मुंहासे आदि हों। ऐसा महीने भर तक करें आपको रिजल्ट जरुर दिखेग।
4. दालचीनी
1 चम्मच दालचीनी का पावडर लें और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। दोंनो को मिक्स कर के दाग वाली जगह पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिये चेहरे पर रखें और बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

5. शहद
2 टीस्पून शहद ले कर चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट क लिये यूं ही छोड़ दे। अगर आपको इसका अच्छा रिजल्ट चाहिये तो इसे रात में लगा कर दिन में धो लें। यह एक सिंपल फेस पैक है जो कि गारंटी के साथ आपके चेहरे के एक्ने को दूर करेगा।
6. ओटमील
एक चौथाई कप ओटमील, 2 टीस्पून शहद ले कर मिक्स करें। फिर इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं, जहां जहां मुंहासों के दाग धब्बे हो। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में हल्के गरम पानी से धो लें।

7. एलो वेरा जेल
एलो वेरा जेल एक प्राकृतिक स्किन केयर प्रोडक्ट है, जिसमे एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह आपके चेहरे के दाग धब्बों को दूर करता है। एक कटोरी में एलो वेरा जेल को 1 टीस्पून नींबू के साथ मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में इसे हल्के गरम पानी से धो लें। उसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें। इस ट्रीटमेंट को हफते में दो बार करें।

8. बादाम मिल्क और अंडे का सफेद हिस्सा
अंडे के सफेद हिस्से में एंस्ट्रीजेंट गुण होते हैं जो कि तेल को कंट्रोल करते हैं और एक्ने को आने से रोकते हैं। वहीं दूसरी ओर बादाम मिल्क स्किन को नरिश करता है।
इस पैक को बनाने के लिये बस 2 चम्मच बादाम मिल्क, अडे का सफेद हिस्सा और 1 चम्मच नींबू का रस मिला कर पेस्ट बनाना होगा। सभी चीजों को मिक्स कर लें और चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दें। बेस्ट रिजल्ट के लिये इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
