Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इन बुरी आदतों के वजह से चेहरे में निकल आते है मुहांसे
हर समय कुछ बुरी आदतों को अवॉइड करके आप मुहांसों की समस्या से बच सकते हैं।
क्या आपके चेहरे बेवजह ही पिम्पल हो जाते है। चेहरे पर पिम्पल या मुहांसे बिना वजह ही नहीं होते हैं। चेहरे में गंदगी या बैक्टीरिया की वजह से मुहांसों की समस्या होती है।
कुछ बुरी आदतों को अवॉइड करके आप मुहांसों की समस्या से बच सकते हैं। स्मार्ट फोन ज्यादा देर तक कान में लगाकर बात करने से नजर नहीं आने वाले बैक्टीरिया त्वचा के रोम छिद्र में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे मुहांसे हो सकते हैं।
चेहरे को सही से न धुलना व साफ न करना और अधिक मात्रा में तेल, दूध, घी आदि के सेवन से आपके चेहरे पर मुहांसे निकल सकते हैं।

मुहांसे होने के लिए जिम्मेदार कारण
अगर आप अपना चेहरा सही से नहीं धुलती हैं या साफ नहीं करती हैं तो आपके चेहरे पर मुहांसे निकल सकते हैं, इसलिए रोजाना दो बार सौम्य फेसवॉश से अपना चेहरा धुलें। अत्यधिक डेयरी उत्पादों के सेवन से भी मुहांसे निकल आते हैं, दूध में आईजीएफ-1 (इंसुलिन-ग्रोथ फैक्टर-1) पाया जाता है, इसके अधिक सेवन करने से सूजन होने की संभावना बढ़ जाती है।

ऑयली फूड खाने की वजह से
अत्यधिक तैलीय भोजन के सेवन से रोम छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे मुहांसे निकल सकते हैं। स्मार्ट फोन ज्यादा देर तक कान में लगाकर बात करने से नजर नहीं आने वाले बैक्टीरिया त्वचा के रोम छिद्र में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे मुहांसे हो सकते हैं, इसलिए बात करने के दौरान ईयर फोन का इस्तेमाल करें।

फेस क्रीम ही लगाएं
कुछ लोग चेहरे पर बॉडी लोशन लगा लेते हैं, जिससे मुहांसे होने की संभावना बढ़ जाती है। बॉडी लोशन में मक्खन ज्यादा होता है, इसलिए चेहरे पर हमेशा फेसक्रीम ही लगाएं।

मीठा न खाएं
अत्यधिक मीठा का सेवन नहीं करना चाहिए, चीनी में ग्लाइसेमिक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे मुहांसे हो सकते हैं, इसलिए चीनी व कार्बोहाइड्रेट युक्त भोज्य पदार्थो का ज्यादा सेवन करने से बचें। पोषक तत्वों से भरपूर फलों व सब्जियों का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
