Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में आजमाएं ये स्किन केयर टिप्स, कभी नहीं होगी दिक्कत
गर्मियां शुरु होते ही मौसम रंगीन हो जाता है लेकिन उसी के साथ शरीर में बीमारियों का आना जाना शुरु हो जाता है। गर्मियों में त्वचा का विशेष ध्यान देना पड़ता है क्योंकि अगर समय रहते त्वचा पर ध्यान ना दिया गया तो चेहरे से चमक खतम सी हो जाती है।
अगर चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ है तो, आपके अंदर आत्मविश्वास अपने आप ही आ जाएगा। चेहरे पर चमक बढाने के लिये लड़कियां अक्सर क्रीम और लोशन का प्रयोग करती हैं, लेकिन अगर आप कुछ जरुरी बातों का ध्यान दें तो आप अपने चेहरे को पूरी तरह से स्वस्थ रख सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ दमदार विधियां जिससे गर्मियों में भी आपकी त्वचा खिली खिली बनी रहेगी।

त्वचा की देखभाल का रूटीन बनाएं
क्या आप उन महिलाओ में से हैं जो अपने रूटीन से अपनी त्वचा के लिये तभी समय निकालती हैं जब चेहरे पर मुंहासे दिखाई देने लग जाते हैं? त्वचा की देखभाल नियमित करनी जरुरी है।
रेगुलर फेस पैक लगाएं
फेसपैक का यूज करना आपको बहुत लाभ पहुंचाता है। आपको बता दें कि यह गर्मियों में आपकी त्वचा को न सिर्फ सुरक्षा देगा बल्कि आपके चेहरे पर ग्लो भी लाएगा। फेसपैक बनाने के लिए आप योगर्ट में टमाटर का रस तथा एलोवेरा जेल के साथ चंदन पाऊडर को मिला लें। अब इन चीजों को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाए।

मेकअप कीजिये बिल्कुल लाइट
बहुत सी लड़कियां मेकअप के बिना नहीं रह पाती। लेकिन गर्मियों में लाइट मेकअप करना ही सही रहता है। आप गर्मी के मौसम में डार्क शेड्स का मेकअप बिल्कुल न करें। आपको बता दें कि डार्क शेड्स का मेकअप गर्मी के मौसम में बहुत भद्दा लगता है। अतः ऐसा मेकअप न करें।


खुद को हाइड्रेट रखें
गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी है। इससे आपकी त्वचा से संबन्धित कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। आपको दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिये, इससे स्किन में नमी बनी रहेगी। ज्यादा पानी पीने से आपकी त्वचा का रंग नेचुरली निखरता है।

बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं
गर्मियों में सबसे बड़ी चिंता होती है अपनी त्वचा को धूप की अल्ट्रॉवायलेट किरणों से बचाने की जिसकी वजह से केवल आपकी त्वचा झुलसने लगती है, वरन इसकी वजह से टैनिंग की समस्या भी होने लगती है। यदि आप ज्यादा समय बाहर रहती हैं तो आप हर 2 घंटे बाद सनस्क्रीन लगाती रहें। इस प्रकार से आप ये स्किन केयर टिप्स अपनाकर आप गर्मियों में अपनी त्वचा की देखभाल कर सकती हैं।
एलो वेरा को अपना साथी बनाएं
एलो वेरा आपकी हर समस्या का समाधान करता है। गर्मियों में जब स्किन को ठंडक चाहिये होती है तो एलो वेरा उसमे काम आता है। यह स्किन को नरिश करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को डैमेज होने से बचाता है।

स्किन को स्क्रब करें
अपने चेहरे को हफ्ते में दो बार स्क्रब करे। स्क्रब करने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। इससे चेहरे पर जमा तेल भी साफ हो जाएगा। स्क्रब करने के लिये आप दानेदार क्रीम का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
