Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
बेड में जाने के 15 मिनट पहले लगाएं चॉकलेट फेस मास्क और फिर देंखे चेहरा
आप जब भी वैक्सिंग करवाने जाती होंगी तो पार्लर वाली आपको चॉकलेट वैक्सिंग का भी ऑपशन देती होगी। क्या आप जानती हैं कि ब्यूटी इंडस्ट्री में चॉकलेट एक जाना माना नाम बन चुका है। चॉकलेट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो कि ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में प्रयोग किया जाता है।

कोकोआ थोड़ा महंगा भले हो सकता है लेकिन जब बात खुद को सुंदर बनाने की आती है तो हम कुछ ऐसा चाहते हैं जो हमें सुंदर बनाएं। आज हम आपको कुछ प्रकार के चॉकलेट फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आपको रात में सोने से पहले लगाना होगा। इसे लगाते ही आपके चेहरे की रंगत बदल जाएगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

1. चॉकलेट और एग वाइट
एक बाउल में 2 टीस्पून पिघली हुई चॉकलेट और एक एग वाइट लें। दोंनो को मिक्स कर के अपने चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें। फिर इसको पानी से धो लें। इस मास्क को हर हफ्ते चेहरे पर लगाएं।

2. चॉकलेट और ऑलिव ऑइल
1 टीस्पून ऑलिव ऑइल के साथ 1 चम्मच चॉकलेट मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप इस चॉकलेट मास्क को महीने में दो बार यूज़ कर के चेहरे से फी रैडिकल्स के कारण हुए डैमेज को मिटा सकती हैं।

3. चॉकलेट और रोज वॉटर
1 टीस्पून पिघली चॉकलेट में 1 टीस्पून रोज वॉटर मिक्स करे। इस मास्क को चेहरे पर लगा कर मसाज करें और 15 मिनट के लिये लगा छोड़ दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप इस फेस मास्क को हर हफ्ते लगाएंगी तो आपका चेहरा जवां दिखने लगेगा।

4. चॉकलेट और बादाम तेल
3 टीस्पून बादाम तेल को 1 चम्मच पिघली चॉकलेट के साथ मिक्स करें। इस मास्क को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक के लिये सैटेल होने दें। फिर इसको साफ पानी से साफ कर के मॉइस्चराइजर लगा लें। इस मास्क से चेहरे पर झुर्रियां नहीं आएंगी।

5. चॉकलेट और केला
आधा केला मैश कर के उसमें 2 टीस्पून चॉकलेट मिला लें। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट रखें। बाद में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो कर साफ कर लें। अगर स्मूथ और क्लीन फेस चाहिये तो इस पैक को हर वीक लगाएं।

6. चॉकलेट मिल्क और रोज एसेन्शिल ऑइल
एक बाउल में थोड़ी सी चॉकलेट डालें और साथ में 2-3 टीस्पून कच्चे दूध के साथ 3 बूंद रोज एसेन्शियल ऑइल की मिलाएं। इसको चेहरे पर लगा कर 10 मिनट तक छोड़ दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को आप महीने के बेसिस पर लगाना होगा। अगर चेहरे पर मुंहासे आते हैं तो यह पैक काफी फायदेमंद होगा।

7. चॉकलेट और शहद
1 टीस्पून चॉकलेट में 2 टीस्पून शहद मिलाइये। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 10-15 मिनट तक छोड़ दीजियेद्य बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिये। आप इस चॉकलेट मास्क से चेहरे को हाइड्रेट कर सकती हैं। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
8. चॉकलेट और विटामिन र्ई तेल
विटामिन ई से तेल निकाल लें और उसमें 1 टीस्पून पिघली चॉकलेट मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। इस मास्क को स्पॉट साफ करने के लिये या फिर टोनर के रूप में प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
