Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लड़कों के लिए गोरा होने की ब्यूटी टिप्स... 13 Face Packs हैं अंदर!!

आपको क्या लगता है कि सिर्फ लड़कियां ही गोरी बनने के लिये पागल होती रहती हैं? जी नहीं, आज कल लड़के भी चाहते हैं कि उनका रंग भी गोरा हो ताकि उनके अंदर भी अपने आप को ले कर कुछ कॉन्फिडेंस बढ़े। जिस तरह लड़कियों के लिए मार्केट मे एक से बढ़कर एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मौजूद हैं ठीक उसी तरह लड़कों के लिए भी रंग गोरा करने के क्रीम और जेल मार्केट में खूब बेचे जा रहे हैं। दो दिनों में चेहरे को गोरा करने के बेस्ट तरीके

लड़के कभी अपनी स्किन पर उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना कि लड़कियां देती हैं। उनकी स्किन काफी रफ होती है और वो दिनभर धूल, मिट्टी और प्रदूषण में दिन बिताते हैं। ऐसे में स्किन का रंग काला पड़ने लगता है और उनके चेहरे का लुक खराब होना शुरु हो जाता है। हम यह नहीं कहते कि लड़कियां बाहर नहीं निकलती लेकिन वह अपनी स्किन की केयर अच्छी तरह से कर लेती हैं, जितना कि लड़के नहीं कर पाते।
अगर आप अपना रंग गोरा करना चाहते हैं तो इसका नुस्खा आपके किचन में ही मौजूद है। आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे कि लड़के अपना रंग गोरा कर सकते हैं।

1. बेसन और दही :
आटा और दही मिलाकर लगाने से चेहरे की चमक तुरंत ही बढती है और चेहरा साफ होता है।

2. नींबू साथ शहद :
यह संवेदनशील त्वचा के लिए अच्छा है। इसे लगाने के कुछ हफ़्तों बाद ही त्वचा में निखार आने लगता है।

3. बादाम, चंदन, नीम के पत्ते और हल्दी :
दूध के साथ लेप बनाकर लगायें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें, और फिर गुनगुने पानी से धो लें, त्वचा दमकने लगेगी।

4. जैतून का तेल और आर्गन तेल:
इस तेल से मालिश करने पर त्वचा की चमक बढ़ती है। चेहरा गोरा होता है और स्किन में हेल्दी ग्लो आता है।

5. नींबू का रस :
नींबू का रस त्वचा पर रगड़ने से तेल एवं गंदगी अच्छी तरह साफ़ हो जाती है। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है जो त्वचा को अच्छे से ब्लीच करता है। अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे हैं तो उस पर कुछ दिन नींबू का रस रगड़ लें, वह धब्बे हल्के हो जाएंगे।

6. खीरे का रस:
स्किन का टोन हल्का करने के लिये खीरे का रस काफी काम आ सकता है। आप अपने चेहरे पर खीरा घिस कर 20 मिनट तक लगाए रखें। इससे जरुर फरक पड़ेगा।

7. एलोवेरा :
एलोवेरा जेल एंटी ऑक्सीडेंट का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है जो त्वचा की मरम्मत करता है। साथ ही ये एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी होता है।

8. हल्दी और दूध:
एक कटोरी में कच्चा दूध ले कर उसमें चुटकी भर हल्दी मिक्स करें। अब इस दूध को चेहरे पर लगाएं और 10-20 मिनट तक रखें। फिर जब यह सूख जाए तब ठंडे पानी से धो लें। आप इस नुस्खे को दिन में कई बार कर सकती हैं।

9. खाने का सोडा का उपयोग करे
बेकिंग सोडा में पानी मिला के पेस्ट बनाये और दो तीन बूँद हाइड्रोजन पेरोक्साइड या तो सिरका मिला के त्वचा को अच्छी तरह से घिसे तो त्वचा साफ़ हो जाएगा।

10. शक्कर और नींबू:
शक्कर को नींबू के रस के साथ मिक्स करें और हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। इससे डेड स्किन हटेगी और गंदगी बाहर निकलेगी।

11. शहद:
शहद को कुछ बूंदों को नींबू और थोडे़ से दही के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे साफ कर लें। इससे चहरा गोरा बनेगा और गंदगी भी साफ होगी।

12. टमाटर और नींबू:
टमाटर के पल्प को लगाने से तुरंत ही फरक देखने को मिलता है। इसे थोडे़ से नींबू के रस के साथ आजमाइये। यह संवेदनशील त्वचा के लिये भी काफी अच्छा है।

13. चंदन:
हर सुंदर भारतीय महिला का ब्यूटी सीक्रेट है चंदन। गोरी रंगत देने के अलावा यह एलर्जी और पिंपल को भी दूर करता है। पेस्ट बनाने के लिए चंदन पाउडर में 1 चम्मच नींबू और टमाटर का रस मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे और गदर्न में अच्छी तरह से लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
