Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
चमकदार त्चचा के लिये लगाएं हल्दी का मास्क
क्या आप जानती हैं कि हॉलीवुड की एक्ट्रेस चेहरे को जवां और बेदाग बनाने के लिये हल्दी का प्रयोग करती हैं? जी हां, ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने यह स्वीकारा है कि वह चेहरे पर हल्दी नियमित रूप से लगाती हैं। इस मसाले में ऐसे कई सारे गुण हैं जो चेहरे को चमकदार और जवां बनाने के काम आते हैं।
हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-माइक्रोबिअल और एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टीज़ होती है। ये सब आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपकी स्किन का टेक्सचर सही नहीं है या फिर आप बाजार का खरीदा हुआ स्क्रब लगाती हैं तो हल्दी से बना स्क्रब आपके काफी आएगा। यही नहीं अगर चेहरे पर एक्ने या छोटे मोटे दाने हैं, वो भी हल्दी चुटकियों में दूर करती है।

चेहरे पर भारी पिगमेंटेशन से चेहरे की रौनक खतम हो जाती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हल्दी लगाइये। यह स्किन के टोन को निखार देगी। साथ ही यह झुर्रियों का भी सफाया करती है।
अगर आप हल्दी के साथ साथ दूध, शहद या फिर चावल का आटा मिक्स कर के चेहरे के लिये स्क्रब बनाएंगी तो यह आपकी स्किन की सभी तरह की समस्याओं को ठीक कर देगा। वहीं शहद त्वचा के लिए टॉनिक का काम करती है। शहद लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है। स्किन को गोरा बनाने के लिए एक छोटा चम्मच शहद इस स्क्रब में जरुर डालें।
दूध के लाभ से भला कौन नहीं परिचित होगा। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साथ हमारी स्किन के लिये एक अच्छे टोनर की तरह काम करता है। आप इसे किसी भी फेस पैक या फिर स्क्रब में डाल सकती हें। अगर आप उबला दूध यूज़ करेगी तो यह उतना असरदार नहीं होगा जितना कि कच्चा दूध।
ऐसे बनाएं अपना हल्दी मास्क
- 2 चम्मच चावल का आटा या फिर पिसा ओट्स लें अगर आपकी स्किन रूखी है तो।
- 1 चम्मच हल्दी
- 3 टी स्पून दूध। आप चाहें तो दही भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कुछ बूंद शहद की मिलाएं।
लगाने का तरीका-
- इस पेस्ट की एक पतली लेयर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाए रखें।
- फिर नहाते वक्त इसे धीरे धीरे स्क्रब कर के साफ कर लें।
- फिर अपना फेवरेट मॉइस्चराइजर लगाएं।
क्या इससे चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं?
बहुत सी लड़कियों को यह चिंता होती है कि इसे लगाने से कहीं उनकी स्किन या चेहरे के बाल पीले या नारंगी ना हो जाएं। लेकिन हमारी मानिये ऐसा कुछ भी नहीं होगा। इसलिये इसे हमेशा पतली लेयर ही लगाने को कहा गया है। अगर आप इसे बुरी तरह से चेहरे पर थोप लेंगी तो आपके चेहरे पर पीलापन आ जाएगा। गले पर इस पेस्ट का एक पतला ही कोट लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
