Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
एक ही दिन में चेहरे से टैनिंग को निकालने का तरीका
त्वचा पर सूर्य का बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ता है। त्वचा पर सूर्य की यूवी किरणों का सीधा पड़ना त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनके आरएनए और डीएनए को भी डैमेज करता है। इस प्रकार के डीएनए के डैमेज होने की वजह से स्किन कैंसर तक हो सकता है।
इससे बचने के लिए त्वचा में मेलानिन की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। त्वचा में मेलानिन का स्तर बिगड़ने से सूर्य की यूवी किरणों की वजह से सनटैन होने लगता है। हालांकि, कुछ टिप्स अपना कर आप जल्दी से इस सनटैन से छुटकारा पा सकती हैं साथ ही त्वचा का रंग भी इससे साफ होता है।

जब त्वचा, सूर्य की यूवी किरणों की वजह से टैन हो जाती है तो उसका रंग काला होने लगता है साथ ही इससे त्वचा पर झाईंया भी पड़ने लगती हैं। मार्केट में मिलने वाले सनटैन रिमूवर इतनी अच्छी तरह से काम नहीं कर पाते हैं।
लेकिन ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो आसानी से सनटैन को ठीक कर सकते हैं। ये नुस्खे चमत्कारिक तरीके से त्वचा को सनटैन से छुटकारा दिलाते हैं। तो चलिए जानते हैं त्वचा को सनटैन से छुटकारा दिलाने वाले DIY नुस्खों के बारे में।

1. नींबू का रस और खीरा
नींबू का रस टैनिंग को हटाने में बड़ा काम आता है। वहीं खीरे का रस और गुलाब जल जलन और झाइयों को दूर करने में मदद करता है।
सामग्री-
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- 1 टीस्पून खीरे का रस
- 1 टीस्पून गुलाब जल
विधि -
सभी सामग्रियों को मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें। इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 10-12 मिनट तक रूकें। आप इस पैक को रोजाना यूज़ कर के फायदा उठाएं। नींबू का रस आपकी स्किन को रूखा बना देगा है इसलिये सलाह दी जाती है कि आप इस पैक को लगाने के बाद मॉइस्चराइजर जरुर लगाएं।

हल्दी और बेसन पैक
बेसन चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाता है। हल्दी स्किन के टोन को निखारने में मदद करती है और सन टैनिंग को भी हटाती है।
सामग्री-
- 2 टीस्पून बेसन
- चुटकीभर हल्दी
- 1 टीस्पून गुलाब जल
- 1 टीस्पून दूध
विधि-
इन सभी चीजों को मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। फिर जब यह सूख जाए तब चेहरे को ठंडे पानी से धो कर टोनर लगा लें। ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं।

दही और संतरे का रस
संतरे में सिट्रस एसिड होता है जो कि प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। वहीं पर दही आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करती है। यह स्किन को साफ भी करती है।
सामग्री-
- 1 चम्मच संतरे का रस
- 1 टीस्पून दही
विधि-
दोंनो चीजों को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। और फिर चेहरे पर लगा कर 30 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। आप इस रेमिडी को घर बैठे कभी भी यूज़ कर सकती हैं।

शहद और पाइनएप्पल
यह दोंनो ही चीजें चेहरे से डेड सेल्स को हटाती हैं जिससे टैनिंग आराम से मिटती है। इसके अलावा पाइनएप्पल में विटामिन सी होता है जो कि स्किन की एज को कम करने में मदद करता है।
सामग्री-
- 2 टीस्पून पाइनएप्पल
- 1 टीस्पून शहद
विधि-
शहद और पाइनएप्पल को मिला कर पेस्ट बना लें। कोशिश करें इस पेस्ट में कोई दानें ना हों। इस पैक को लगा कर 10-15 मिनट रूकें। फिर बाद में इसे पानी से धो लें। अगर आपको फास्ट रिजल्ट देखना है तो ऐसा रोजाना करें और फर्क देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
