Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सर्दियों में सारी स्किन प्रॉब्लम को दूर करेगा ये मिल्क और हनी पैक

सर्दियां आते ही चेहरे की रौनक खतम हो जाती है और चेहरा फटना शुरु हो जाता है। अगर आप की भी स्किन खराब हो रही है तो बाजार जा कर मॉइस्चराइजर लाने की जरुरत नहीं है। आप चाहें तो घर पर ही मिल्क और हनी का पैक लगा सकती है। शहद और दूध का लेप लगाने से चेहरा चमकीला बनता है। आपके चेहरे पर कुछ ऐसा निखार आएगा कि लोग आपके खूबसूरत चेहरे को देख दंग रह जाएंगे। यह लेप चेहरे की टैनिंग को भी हटाता है और चेहरे के टोन को एक जैसा करता है।
यह दाग धब्बों को भी हल्का कर देता है। इसके अलावा झुर्रियां कम करने में भी शहद और दूध का लेप रामबाण इलाज है। आप अगर हफ्ते में एक बार भी इस लेप का इस्तेमाल करेंगे तो कुछ ही हफ्तों में खुद को जवान महसूस करने लगेंगी।

मिल्क और हनी का पैक कैसे बनाएं-
इसे बनाना काफी आसान है। आपको थोड़े से दूध में केवल उतना ही शहद डालना है जिसके उपयोग से लेप अधिक गाढ़ा ना हो जाए। लेप बनाते ही उसे तुरंत इस्तेमाल कर लें, ज्यादा देर रखने से लेप खराब हो जाता है।

1. स्निक को साफ कर
कच्चा दूध एक बेस्ट क्लींजर होता है। इसमें एक कॉटन बॉल डुबोइये और उससे चेहरे को वाइप कीजिये। फिर इसे 5 मिनट के लिये छोड़ दीजिये और फिर ताजे पानी से धोइये। आपको चेहरे को रोजाना ही कच्चे दूध से साफ करना होगा। आप चाहें तो दूध में पपीता भी मिक्स कर सकती हैं। इससे चेहरे से डेड स्किन हटेगी।

2. मुंहासे दूर करे
अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो, इस पैक को जरुर ट्राई करें। इस मास्क को नियमित लगाएं। यह आपकी त्वचा के लिये काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। मुंहासों से परेशान लड़कियां चेहरे पर सीधे हनी लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। हनी, बैक्टीरिया से होने वाले मुंहासों को दूर करता है। लेकिन हां अगर आपके एक्ने हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से हैं तो हनी शायद ही कुछ कर पाए।

3. स्किन की डेड सेल्स हटाए
चेहरे पर डेड स्किन जमा होने के कारण स्किन काफी भद्दी दिखने लगती है। मिल्क में एक कंपाउंड होता है AHA( Alpha Hydroxy Acid) जो कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट में ही यूज किया जाता है। यह एजिंग प्रोसेस को कम करने में मदद करता है। आप चाहें तो घर पर ही एक बढियां स्क्रब तैयार कर सकती हैं जिसमें दूध, शहद, ओटमील और अखरोट पावडर मिला हुआ हो। आपको बस ½ टेबलस्पून अखरोट पावडर, 2 टीस्पून ओटमील, ½ टेबलस्पून हनी और 2 टेबलस्पून कच्चा दूध मिलाना होगा। इन सभी को मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर हल्के हल्के मसाज करें। फिर 10 मिनट तक छोड़ कर चेहरे केा ठंडे पानी से धो लें।

4. रंग गोरा करे
मिल्क से स्किन का रंग साफ होता है और चेहरे के दाग धब्बे भी कम होते हैं। थोड़ी सी मात्रा में कच्चा दूध ले कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर इसे 10 मिनट के बाद ताजे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन तुरंत ही गोरी हो जाएगी। आप चाहें तो इससे फेस पैक भी बना सकती हैं। इसके लिये 2 चम्मच दूध में 1 चम्मच शहद ओर 1 चम्मच नींबू का रस मिलाइये। फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा कर 10 मिनट वेट कीजिये। इससे स्किन ब्लीच हो जाएगी।

5. फटे होंठ ठीक करे
यह लेप फटे होंठ ठीक करने में भी सहायक है। अगर आप फेस मास्क के लिए लेप बना रही हैं फिर तो हम कहेंगे कि अंत में थोड़ा सा लेप अपने होंठों पर भी लगा लें। अगर आपको लेप नहीं भी लगाना हो तो आप सिर्फ शहद भी लगा सकती हैं। शहद भी होंठों की त्वचा को नरम कर उनका रूखापन खत्म कर देता है।

6. झुर्रियां मिटाए
अगर आपको समय से पहले झुर्रियों की समस्या आ पड़ी है तो, आप शहद और दूध का फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाएं। पैक बनाने के लिये 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच शहद, 1 विटामिन ई कैप्सूल और 1 खीरे की स्लाइस या एलोवेरा जेल ले कर मिलाइये और चेहरे पर लगाइये। चेहरे पर लगाने के बाद 20 मिनट रूकिये और उसके बाद चेहरे को धोइये।

7. रूखी बेजान स्किन दूर होगी
शहद और दूध रूखी स्किन को ठीक करने के लिए एक परफेक्ट औषधि साबित हो सकती है। एक्सपर्ट्स की राय मानें तो शहद और दूध से बने लेप को चेहरे पर दो या तीन बार इस्तेमाल के बाद ही आप अपनी त्वचा में फर्क महसूस करने लगेंगी। इस लेप से ना सिर्फ आपकी रूखी बेजान स्किन ठीक होगी, बल्कि त्वचा में निखार भी आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
