Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे को गोरा बनाने से लेकर मुंहासों के दाग भी हटा देंगे ये 5 उबटन
पुराने जमाने में जब हमारी दादी-नानी के पास महंगे और ब्रांडेड कंपनी के फेस वॉश और साबुन नही हुआ करते थे, तब वे उबटन का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती को निखारने के लिये किया करती थीं। उबटन एक घरेलू चीज़ है जिससे स्किन काफी साफ और सुंदर हो जाती है। 7 हल्दी फेस पैक: दाग-धब्बे दूर करके रंग निखारे हल्दी

उबटन को घर पर बनाना काफी आसान होता है और इसके लिये आपको अपनी पॉकेट भी ढीली करने की जरुरत नहीं। आज कल तो हर महिला ऐसी ही चीज खरीदना चाहती है जो नेचुरल हो और उसे लगाने से चेहरे में असर भी दिखे। अगर चेहरे पर ब्लैकडेड, वाइटहेड, पिगमेंटेशन, सनबर्न या मुंहासों के दाग धब्बे हैं तो आप उबटन का प्रयोग कर सकती हैं।
आज हम आपको ऐसे कई सारे उबटनों की रेसिपीज़ बताने वाले हैं, जिसे आप चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने के लिये यूज़ कर सकती हैं।

1. उबटन से बनाएं फेस वॉश
सामग्री-
- 1 टीस्पून चंदन पावडर
- 2 टीस्पून बेसन
- ½ टीस्पून हल्दी पावडर
- 2 टीस्पून दूध
- 1 टीस्पून ओटमील
- 3 टीस्पून बेसन
- 2 टीस्पून चंदन पावडर
- ½ टीस्पून हल्दी
- 2 टीस्पून पिसा खीरा
- 6-7 बादाम
- ताजा दूध या मलाई
- 1 टीस्पून तिल का तेल
- 1 टीस्पून तुलसी पावडर
- 3 टीस्पून बेसन
- 2 टीस्पून चंदन पावडर
- ½ टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून गेंहू का आटा
- 1 टीस्पून बेसन
- 1 टीस्पून चंदन पावडर
- आधा चम्मच हल्दी
- 2 टीस्पून रोज वॉटर
- 1 टीस्पून बेसन
- 1 टीस्पून दूध पावडर
- 1 टीस्पून चंदन पावडर
- ½ हल्दी
- 1 टीस्पून शहद
- 2 टीस्पून शहद
- 1 टीस्पून नींबू
बनाने की विधि -
एक कटोरी में सभी सूखी सामग्रियों को डाल कर साथ में दूध मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न पड़ें और ना ही ये ज्यादा गाढा हो और ना ही पतला हो। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 15-20 मिनट रूके और फिर धो लें। उसके बाद ना तो चेहरे पर कोई फेस वॉश लगाएं और ना ही साबुन लगाएं।
कितनी बार करें यूज़:
अगर आप चाहें तो इस उबटन से अपने फेस वॉश को हमेशा के लिये बदल सकती हैं। नहीं तो इसे हफ्ते में जितना ज्यादा प्रयोग कर सकती हैं करें।

2. उबटन फेस स्क्रब
सामग्री-
बनाने की विधि -
एक कटोरी में सभी चीजों को मिक्स कर लें। फिर उसमें खीरे का पेस्ट मिलाएं। अब इस स्क्रब में से थोड़ा सा उंगलियों पर निकालें और गोलाई में चेहरे पर रगड़ते हुए स्क्रब करें। ऐसा कम से कम 5-10 मिनट तक करें। फिर अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें।
कितनी बार करें यूज़:
हमें अपने चेहरे को कम से कम हफ्ते में दो बार स्क्रब करना ही चाहिये।

3. उबटन मॉइस्चराइजर
सामग्री-
बनाने की विधि -
बादाम को पहले ताजी क्रीम में भिगो लें या फिर दूध में भी भिगो सकते हैं। 1 घंटे के बाद इसके छिलके को उतार लें। फिर इसमें तिल का तेल और दाल मिलाएं। अब उबटन के इस मिश्रण को पेस्ट में मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट रूकें। फिर नहा लें।
कितनी बार करें प्रयोग:
आप इसे हफ्ते में दो बार या फिर अपनी मर्जी अनुसार चाहे जितनी बार यूज़ करें। इस पेस्ट को आप फ्रिज में रख कर कई दिनों तक यूज़ कर सकती हैं।

उबटन फेस मास्क
सामग्री-
बनाने की विधि -
सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डालें। फिर धीरे धीरे इसमें गुलाब जल मिक्स करें ओर पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगा कर कम से कम 20 मिनट तक छोड़ दें। अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर
मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आपके पास दूध है तो आप उसे भी इसमें डाल सकते हैं।
कितनी बार करें यूज़: इस मास्क को हफ्ते में दो या तीन बार लगाएं। इसे नहाने से पहले लगाएं और फर्क देंखें।

5. दाग-धब्बे हटाने के लिये उबटन
सामग्री-
बनाने की विधि -
सभी सूखी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के उसमें शहद, नींबू और दूध मिला कर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 15-20 के लिये रखें और सूखने दें। कितनी बार यूज़ करें: इसे कम से कम हफ्ते में दो या तीन बार जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
