Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
10 मिनट में चेहरे की रौनक लौटाए तरबूज का फेस मास्क

गर्मियों में स्किन का ख्याल रखना इतना मुश्किल नहीं है जितना कि आप सोंच रही हैं। आज कल बाजार में ढेर सारे फलों का अंबार लगा हुआ है, जिसे आप अपने फेस पैक के रूप में प्रयोग कर सकती हैं।
गर्मियों में आपको आम से ले कर तरबूज तक ऐसे कई फल मिलेंगे जिसका आप भरपूर यूज़ कर सकती हैं। इसी तरह से तरबूज है, जो कि स्किन के लिेये बहुत लाभदायक होता है।
गर्मियों में आपको पसीना बहुत अधिक आता है जिसके कारण रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और कील मुंहासे तथा त्वचा से संबंधित अन्य समस्याएं हो जाती हैं। तरबूज में पाए जाने वाले कारक त्वचा में गहराई तक प्रवेश करते हैं और त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। तरबूज एक प्राकृतिक क्लीन्ज़र की तरह काम करता है और त्वचा को बिना तैलीय बनाये त्वचा की सफाई करता है।

तरबूज में 93 प्रतिशत पानी होता है जो कि स्किन को पूरी तरह से हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें ढेर सारे विटामिन ए, ई, सी और बी6 मौजूद होते हैं। तरबूज को प्राकृतिक घटकों के साथ मिलाने से त्वचा के अन्दर और बाहर से अतिरिक्त तेल बाहर निकल जाता है।
यहां तरबूज से बने कुछ प्रभावी मास्क के बारे में बताया गया है जिसका उपयोग करके आप गर्मियों में भी ठंडक प्राप्त कर सकते हैं और आकर्षक दिख सकते हैं। अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें:

1. तरबूज + खीरा
गर्मियों में त्वचा से संबंधित कई समस्याएं होती हैं और सनबर्न भी इसमें से ही एक है। आप भले ही कितने भी एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगा लें आपकी स्किन टैन होती ही है। तरबूज और खीरे को पीसकर पेस्ट बनाएं या इनके रस को मिलाकर सनबर्न वाली जगह पर लगायें। आपको त्वचा को बहुत जल्द आराम मिलेगा और डार्क पैचेस भी नहीं रहेंगे।

2. तरबूज + केला
एक केला मसलें और उसमें तरबूज का रस मिलाएं। सभी पदार्थों को अच्छी तरह मिलाएं और इस पैक को चेहरे परप लगा कर 20 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर चेहरे को सादे पानी से धेा लें। इससे आपकी त्वचा नम रहती है और मुंहासों की समस्या भी नहीं होती। ऐसा इसलिये क्योंकि केले में विटामिन बी कॉम्पलक्स होता है जो कि मुंहासों की सूजन को कम करता है।

3. तरबूज + दूध
दूध एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह बडे पोर्स को कम करता है और सनबर्न से भी मुक्ती दिलाता है। एक चम्मच तरबूज का रस लें और उसमें 1 टीस्पून कच्चा दूध मिला कर पेस्ट बनाएं। अगर आपके पास दूध नहीं है तो आप मिल्क पावडर मिक्स कर सकती हैं। फिर इसे मिला कर चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट तक लगाने के बाद धो ले। गर्मियों में दाग धब्बे हटाने और टैनिंग को हटाने के लिए यह एक अच्छा पैक है।

4. तरबूज + एलो वेरा
एलो वेरा आपको सनबर्न से राहत दिला सकता है और मुंहासों की वजह से पैदा होने वाली सूजन को भी दूर करता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर भी है जो स्निक को हाइड्रेट करता है। एलो वेरा की पत्ती ले कर उसमे से जेल निकाले और उसमें 1 चम्मच तरबूज का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट रूके और फिर इसे पानी से साफ कर लें।

5. तरबूज + मिन्ट
मिन्ट की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि चेहरे को साफ कर के टोन करता है और मॉइस्चराइज भी करता है। मुठ्ठीभर मिंट की पत्तियां ले कर उसमें पीस लें और उसमें 2-3 चम्मच तरबूज का जूस मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट रूके और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

6. तरबूज + शहद
तरबूज का एक सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह फेस पैक विशेष रूप से शुष्क त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है और ऐसे लोगों के लिए लाभदायक है जिन्हें गर्मियों में भी रुखी त्वचा की समस्या होती है। शहद से त्वचा मॉस्चराइज़ होती है जबकि तरबूज त्वचा को हाइड्रेट रखता है और अतिरिक्त ऑइल को निकालता है।



Click it and Unblock the Notifications
