Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए घरेलू नुस्खे
डार्क सर्कल किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देता है। ज्यादा तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से डार्क सर्कल हो जाते है। डार्क सर्कल की समस्या आजकल आम समस्या बन गई है। कई बार शरीर में पोषक तत्व की कमी और हॉर्मोनल बदलाव की वजह से डार्क सर्कल हो जाते हैं। डार्क सर्कल चेहरे की रौनक को कम कर देते है। डार्क सर्कल को मेकअप से भी छिपाना मुश्किल होता है।

डार्क को छिपाने के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है लेकिन इसके बाद भी डार्क सर्कल कम नहीं हते है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे शेयर किए है। आप भी इन घरेलू टिप्स की मदद से डार्क सर्कल को छिपा सकते हैं।

हेल्दी स्नैक
हमारे खान पान का हमारी सेहत और त्वचा पर काफी असर पड़ता है। त्वचा की देखभाल के लिए सोच समझ कर खाना चाहिए। शाम को हल्की भूख के दौरान रोस्टेड मूंगफली, गुड़, बादाम और नारियल का सेवन करना चाहिए। हेल्दी स्नैक खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।

नींद लेना
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी है नींद की कमी या फिर खराब स्लीपिंग रुटीन। आजकल लोग देर रात को सोते है जिसकी वजह से बॉडी रिलैक्स नहीं हो पाती है इसी वजह से डार्क सर्कल हो जाते हैं। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए नींद लेना बहुत जरुरी होता है नींद लेने से चेहरा फ्रेश नजर आएगा।

टॉक्सिक लोगों से दूरी बनाएं
टॉक्सिक लोगों से दूरी बनाने के लिए लोग अक्सर नजरअंदाज करते है लेकिन खुद को टॉक्सिक लोगों से दूर रखना चाहिए। टॉक्सिक लोगों के साथ रहने से स्ट्रेस बढ़ता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए टॉक्सिक लोगों से दूरी बनाना जरुरी होता है। टॉक्सिक लोगों से दूर रखने से मानसिक स्वास्थ्य सही बना रहता है।

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए होममेड मास्क का करे इस्तेमाल
त्वचा की देखभाल और डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए होममेड चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरा धोने के लिए फेस वॉश का नहीं बल्कि बेसन और कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। कच्चा दूध और बेसन का इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग और मॉइश्चराइज रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
