Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फॉलो करें ब्राजीलियन महिलाओं के ये ब्यूटी सीक्रेट
ब्राजील की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्हें मुलायम, स्वस्थ बालों से प्यार हैं, वे अपने नाखूनों की भी बहुत परवाह करती हैं, और सबसे बढ़कर - वे नेचुरल ब्यूटी की ताकत में विश्वास रखती हैं। क्योंकि वे खुद को सुंदर दिखाने के लिए ज्यादा मेकअप नहीं करती, ना ही ज्यादा ज्वैलरी पहनती है , वे ज्यादातर उन ब्यूटी सीक्रेट पर भरोसा करती हैं जो उनके पास हैं, और जिन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी फॉलो किया जा रहा है। यहां हम ब्राजिलियन महिलाओं के वो ही ब्यूटी सीक्रेट शेयर करने जा रहे है।

1. नारियल पानी पिएं
नारियल पानी आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने और मॉइस्चराइज करने के लिए जाना जाता है, क्योंकि इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है, मुहांसे हैं, या आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर बढ़ती उम्र का प्रभाव ना देखें, तो इसे सीधे अपनी स्किन पर लगाने से भी अच्छे रिजल्ट मिल सकते है। नारियल पानी का सेवन झुर्रियों को कम करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

2. अपनी स्किन पर मिट्टी रगड़ें
रोमछिद्रों के बंद होने और मुंहासों की समस्या से बचने के लिए अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप अपने पैरों और हाथों से डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए गीली मिट्टी का उपयोग नेचुरल रैमेडी के रूप में कर सकते हैं। हालांकि, मिट्टी एक हार्ड एक्सफोलिएंट हो सकता है, इसलिए इसे अपनी स्किन पर धीरे-धीरे रगड़ने से फायदा हो सकता है। लेकिन इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है।

3. गाजर का जूस पिएं
आंखों की रोशनी में सुधार से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक गाजर के जूस के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। और यह आपकी स्किन के लिए विशेष रूप से अच्छा हो सकता है - क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो आपके कोलेजन प्रोडक्शन के लिए अच्छा होता है। ये ना सिर्फ आपकी स्किन को लचीला बनाता है, बल्कि यह स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचा सकता है।

4. लसीका मालिश करें
लसीका मालिश आपके हाथ और पैरों में सूजन से होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करती है। यह आपके शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट हटा सकती है और स्वाभाविक रूप से आपके लसीका तंत्र को साफ कर सकती है। हालांकि, इस तरह की मालिश करवाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।

5. समुद्र के पानी को अपने बालों और त्वचा पर लगाएं
यदि आप आमतौर पर अपने बालों की देखभाल करते हैं और इसे हाइड्रेट करते हैं, तो आप कभी-कभी नमक का पानी लगाकर अपने बालों को बिना हीट दिए स्टाइल दे सकते हैं। क्यूंकि इस पानी में जो नमक के क्रिस्टल होते हैं वे आपके बालों का वॉल्यूम बढ़ा हुआ दिखा सकते है। ये ना केवल आपके बालों के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी अच्छा है। खारा पानी एक्जिमा के इलाज में मदद कर सकता है और स्किन एलर्जी को भी कम कर सकता है।

6. असाई ऑयल वाले स्किन प्रोडक्ट यूज करें
असाई ब्राजीलियाई "सुपरफ्रूट" के रूप में जाने जाते हैं और उनमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रासबेरी की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। ये एंटी एजिंग के लक्षणों को कम करने के साथ ही आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आप ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट यूज कर सकते है जिसमें असाई ऑयल हो। ये आपकी स्किन में टाइटनेस लाने और स्ट्रेच मार्क्स और ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से निजात दिलाएगा।

7. चेहरे और बॉडी पर ब्राउन शुगर का इस्तेमाल स्क्रब की तरह करें
आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए ब्राउन शुगर जैसी घरेलू सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो भी आप ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
