Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ट्रेंड में है इलेक्ट्रिक फेशियल हेयर रिमूवर, जानें इसके फायदे और नुकसान
महिलाएं चेहरे के बाल को हटाने के लिए रेजर या फिर वैक्स का इस्तेमाल करती हैं। रेजर का इस्तेमाल करने से चेहरे के बाल हार्ड हो जाते हैं। चेहरे पर वैक्स करना काफी दर्दनाक होता है। कई बार वैक्स करने से चेहरे पर छोटे छोटे दाने और रेडनेस की समस्या हो जाती है।

ऐसे में महिलाएं अपने चेहरे के बाल छिपाने के लिए ब्लीच करवाती हैं। ब्लीच करने से बालों का कलर चेंज हो जाता है जिससे बाद चेहरा साफ नजर आता है। वहीं इन दिनों चेहरे के बाल हटाने के लिए इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवल काफी ट्रेंड में है। महिलाएं इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवल काफी पसंद आ रहा हैं। चलिए जानते हैं इलेक्ट्रिक फेशियल हेयर रिमूवर के फायदें और नुकसान।

मुलायम स्किन
चेहरे के बाल हटाने के लिए अगर आप रेज का इस्तेमाल करती है तो आपके बाल हार्ड हो जाते हैं। इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि रेजर से बाल जड़ से नहीं निकलते है जिसकी वजह से चेहरे बाद धीरे धीरे हार्ड हो जाते है। इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवर के साथ ऐसा नहीं होता है । इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवर का इस्तेमाल कर त्वचा सॉफ्ट लगती है, क्योंकि इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवल बालों को जड़ से हटाते है जिससे त्वचा सॉफ्ट लगती है।

लंबे समय तक करता है काम
इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवर का इस्तेमाल करने से चेहरे के बाल ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। रेजर का इस्तेमाल करने से दो दिन बाद ही चेहरे पर बाल आने लगते हैं। वहीं इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवल का इस्तेमाल करने के 14 से 15 दिन तक चेहरे पर बाल नहीं आते हैं।

इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवर का फायदा
इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवर को बार बार साफ करने की जरुरत नहीं पड़ती है। वहीं रेजर का इस्तेमाल करने से उसे बार बार धोना पड़ता है। वहीं इलेक्ट्रिक फेशियल हेयर रिमूवर को आप आसानी से साफ कर सकती हैं। सबसे पहले उसे ट्विस्ट कर उसके चैम्बर को क्लीन कर सकती हैं। आप पानी और साबुन की मदद से इसे साफ कर सकती हैं।

बैटरी की जरुरत नहीं
आज कल के इलेक्ट्रिक फेशियल हेयर रिमूवर में बैटरी लगाने की जरुरत नहीं होती है। इसे आप फोन की तरह चार्ज कर सकती हैं। बिना बैटरी के इलेक्ट्रिक हेयर रिमूवर का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है।



Click it and Unblock the Notifications
