Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
धूप से काली हुई त्वचा को मिनटों में बनाएं DIY फेस पैक से गोरा, अब सर्दी में भी चमकेगी आपकी स्किन
सर्दियों में धूप में बैठना हर किसी को पसंद होता है। ठंड के मौसम में लोग घंटेभर तक धूप में बैठते है जिससे स्किन टैन हो जाती है। सर्दियों के मौसम में धूप में बैठने स्किन काली हो जाती है।

इस मौसम में स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे की टैनिंग को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका।

खीरे से बना फेस पैक
स्किन केयर के लिए खीरे का इस्तेमाल काफी असरदार होता है। खीरे का इस्तेमाल करने स्किन को हाइड्रेट बनी रहती हैं। खीरे में ब्लीचिंग गुण पाए जाते है। खीरे के फेस पैक का इस्तेमाल करने से टैनिंग कम हो जाती है। इसके अलावा इससे स्किन की रंगत साफ हो जाती है।

खीरे फेस पैक बनाने का तरीका
खीरे का आधा टुकड़ा लें और उसे अच्छी तरह से मैश करें दें। इस मैश में एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

केला का फेस पैक
केले का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है। केले के में विटामिन और मिनरल्स पाया जाता है जो कि स्किन को पोषण देने का काम करता है। केला फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। केले के फेस पैक इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग कम हो जाती है।

केले के फेस पैक बनाने का तरीका
केले को लें उसे अच्छे से मैश कर लें। इस मैश में एक चम्मच दूध मिक्स कर लें। इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक को लगाएं।

ग्लिसरीन और चीनी का फेस पैक
सर्दियों के मौसम में ड्राई हो जाती है ऐसे में ग्लिसरीन चेहरे को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इसके साथ चेहरे की टैन को दूर करने में भी ग्लिसरीन काफी असरदार है। नींबू ब्लीचिंग की तरह काम करता है जो कि चेहरे की रंगत को साफ करने में मदद करता है। शुगर आपकी त्वचा की डेड सेल को हटाने में काम करती है। जिससे काली हो चुकी स्किन हट जाती है। चेहरे की स्क्रबिंग करने से चेहरे पर नेचुरल चमक वापस आती है।

फेस बनाने का तरीका
आधा चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच चीनी मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। चेहरे की ऊपर की तरफ मसाज करें। 3 से 4 मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

नींबू का छिलका और कच्चा दूध
कच्चा दूध चेहरे को मॉइश्चराइज करने में काम करता है। साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। नींबू के छिलके में विटामिन सी पाया जाता जो कि त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।

फेस पैक बनाने का तरीका
नींबू के छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें। एक छोटी चम्मच में पाउडर में कच्चा दूध मिक्स कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के लिए छोड़ दे। साफ पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
