Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सर्दियों के मौसम में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
सर्दियों के मौसम में स्किन अक्सर ड्राई हो जाती हैं। स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए हम मॉइश्चराइजर और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी हमारी स्किन ड्राई रहती हैं। सर्दियों के मौसम में आप अपनी स्किन की देखभाल बाहरी तरीके से ना करें बल्कि अपनी स्किन की देखभाल अंदर से करें। ठंड के मौसम में स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग खान पान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से स्किन पर कई तरह की परेशानी देखने को मिलती हैं। ठंड के मौसम में त्वचा पर झुर्रियां और आंखों के चारों को डार्क सर्कल देखने को मिलते हैं। इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन का सेवन करें। चलिए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिससे आपकी स्किन का रुखापन होगा दूर।

डेयरी प्रोडक्ट
स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट को काफी अच्छा माना जाता है। डेयरी प्रोडक्ट में दूध, दही, मक्खन, पानी और छाछ का इस्तेमाल त्वचा को अंदर से नरिश करने में मदद करता हैं। सर्दियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

बादाम
बादाम खाना सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। बादाम में मैग्नीशियम, विटामिन ई और प्रोटीन पाया जाता है जो कि स्किन की नमी बनाए रखने में काफी मददगार है।

मशरूम
मशरूम का इस्तेमाल सब्जी की तरह किया जाता है। मशरुम में विटामिन डी पाया जाता है जो कि शरीर में पानी की मात्रा को बनाएं रखने में मदद करता हैं। मशरुम का इस्तेमाल कर चेहरे के रुखेपन को कम करने के लिए किया जा सकता है।

चिरौंजी
चिरौंजी का इस्तेमाल मिठा बनाने में किया जाता है। चिरौंजी का यूज लड्डू और हलवा में किया जाता है। इसके अलावा चिरौंजी का इस्तेमाल सूखे मेवे के लिए किया जाता है। मुलायम स्किन के लिए अपनी डाइट में चिरौंजी को शामिल करें।

अखरोट
अखरोट में ओमेगा 3 पाया जाता है। अखरोट का सेवन करने से त्वचा का रुखापन दूर होता है। बालों का रुखापन दूर करने के लिए अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
