Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
नानी-दादी के इन घरेलू नुस्खों से पाएं करवा चौथ में जगमगाती स्किन, पार्लर जाने का खर्चा बचाएं
करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए बहुत ही स्पेशल होता है। खासकर जिनका पहला करवाचौथ है। अगर आपका पहला करवाचौथ नहीं भी है तो इसी बहाने अपनी खूबसूरती के लिए आसान उपाय जरूर कीजिए। करवा चौथ पर चांद सा दगमगाता चेहरा पाने के लिए आज हम आपको नानी-दादी के जमाने के कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपको इस स्पेशल मौके पर खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं।
सबसे अच्छी बात ये है कि इन फेसमास्क के लिए सारा सामान आपको घर में किचन में मिल जाएगां। इस वजह से ब्यूटी पार्लर जाने की झंझट से आपको निजात मिल जाएंगी।

बेसन और हल्दी का फेसमास्क
बेसन और हल्दी का फेसमास्क स्किन के लिए बहुत ही बढ़िया होता है। सदियों से महिलाएं इस उबटन का प्रयोग चेहरे की कांति बढ़ाने के लिए करती आ रही हैं। ये चेहरे पर जमा डेड स्किन को हटाने के साथ ही चेहरे की ग्लो को बढ़ाता हैं। इसके लिए एक टेबल स्पून में चुटकी भर हल्दी के साथ गुलाब जल मिलाएं। इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लगा ले। इसके बाद चेहरा धो लें।

गुलाब जल और ग्लिसरीन
4 टेबल स्पून गुलाब जल में 2 टेबल स्पून ग्लिसरीन मिलाएं। और इसमें एक टेबल स्पून सल्फर पाउडर मिला दें। इस लेप को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठकर पानी से चेहरा धोएं। इस लेप से एक मुंहासों की समस्या से निजात पाने के साथ दाग-धब्बे भी चला जाएंगे।

संतरे के छिलके का फेसपैक
संतरे के 20 ग्राम सूखे छिलके में 5 ग्राम सूखे नीम के पत्ते लें और इन्हें पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में 5 ग्राम चंदन पाउडर और आटा मिलाएं। इस मिश्रण में 5 मिली बादाम तेल और 5 मिली तिल का तेल मिलाएं। अब इस उबटन को रातभर चेहरे पर लगाए रखें और फिर सुबह पानी से चेहरा धो दें। इस उबटन को लगाने से चेहरा का ग्लो बढ़ेगा।

हल्दी- शहद और ओट्स का मास्क
हल्दी, शहद और ओट्स का मास्क भी डल स्किन में तुरंत चमक ला सकता है। सबसे अच्छी बात है कि ये सारी चीजें आपको घर पर ही मिल जाएंगी।

शहद और दूध
करवा चौथ पर ग्लोइंग और हाइड्रेड स्किन के लिए दूध में शहद मिलाकर फेसमास्क बना सकती हैं। इस मिक्सचर क चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसको पानी से साफ कर लें यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करेगा।



Click it and Unblock the Notifications