Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
40 की उम्र में उर्वशी ढोलकिया जवां स्किन के लिए अपनाती हैं ये टिप्स
कसौटी जिंदगी फेम कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। 42 साल की उम्र में उर्वशी यंग एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। उनके चेहरे पर आज भी एंजिंग साइन नहीं दिखते हैं।

उर्वशीअपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए स्पेशल स्किन केयर रुटीन को फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ अपना ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं। चलिए जानते हैं उर्वशी ढोलकिया के ब्यूटी सीक्रेट।

फेस क्लीनिंग
उर्वशी सुबह सबसे पहले जेल बेस्ट फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि रात भर स्किन पर ऑयल जमा हो जाता है। सुबह चेहरा साफ करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। फेस वॉश का इस्तेमाल अपनी स्किन टोन के हिसाब से करना चाहिए।

फेस आइसिंग
फेस वॉश करने के बाद उवर्शी बर्फ से चेहरे की मसाज करती हैं। उर्वशी ने बताया कि बढ़ती उम्र में पोर्स बड़े हो जाते हैं जिसे स्किन पर झुर्रियां आ जाती हैं। एक्ट्रेस कॉटन के कपड़े में बर्फ लपेटकर चेहरे पर मसाज करती है। इससे पोर्स का साइज कम हो जाता है।

फेस टोनिंग
पोर्स को क्लीन करने के बाद एक्ट्रेस 20 मिनट तक फेस टोनिंग करती हैं। फेस टोनिंग करने के लिए वह अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाती हैं। गुलाब जल लगाने के बाद वह हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करती हैं। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाती है।

फेस मॉइश्चराइजिंग
उर्वशी अपने स्किन की देखभाल के लिए वॉटर बेस्ट लाइट मॉइश्चराइजर का यूज करती हैं। एक्ट्रेस हल्के हाथों से चेहरे पर मॉइश्चराइजर से मसाज करती हैं। इससे चेहरे पर कसावट आती हैं। अगर आप गलत तरीके से चेहरे की मसाज करें तो आपके चेहरे पर रिंकल्स आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
