Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
एक रात में एक्ने से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करें लेमन ग्रास, स्किन के साथ बालों के लिए भी है फायदेमंद
आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से महिला क्या पुरुष भी बाल और स्किन संबंधी प्रॉब्लम से परेशान हैं। अनहेल्दी खान-पान से चेहरे का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है। खराब आदतों का असर बालों पर भी पड़ता है। अगर आप स्किन और बालों की समस्या से परेशान हैं तो लेमन ग्रास आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। लेमन ग्रास की मदद से आप डैमेज बाल और स्किन को रिपेयर कर सकते हैं। स्किन और बालों को हेल्दी बनाने के लिए लेमन ग्रास काफी उपयोगी है। चलिए जानते हैं लेमन ग्रास के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

एक्ने की समस्या के लिए लेमन ग्रास
एक्ने किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देते है। एक्ने से ठीक होने के बाद चेहरे पर जिद्दी और गहरे दाग छोड़ जाते है। बेदाग और एक्ने फ्री स्किन के लिए आप लेमन ग्रास का इस्तेमाल करके देखें आपको मनचाहा रिजल्ट मिलेगा। एक्ने से छुटकारा पाने के लिए लेमन ग्रास ऑयल, शहद और ओटमील लें। इसके बाद तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें कुछ समय में एक्ने कम हो जाएंगे।

पिंपल के लिए लेमन ग्रास आईस क्यूब
पिंपल से छुटकारा पाने के लिए लेमन ग्रास को आप आईस क्यूब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। लेमन ग्रास आईस क्यूब बनाने के लिए लेमन ग्रास को पानी में उबाल लें। इसके बाद जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे आइस ट्रे में भरकर फ्रीज में रख दें। जब आईस क्यूब बन जाएं तो इसे चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो से तीन दिन आईस क्यूब का चेहरे पर इस्तेमाल करें। कुछ समय बाद पिंपल की समस्या से निजात मिल जाएगा।

ऑयली स्कैल्प के लिए लेमन ग्रास
ऑयली स्कैल्प की वजह से बालों में कई तरह की समस्या देखने को मिलती है। लेमन ग्रास का इस्तेमाल कर स्कैल्प के एक्सट्रा ऑयल को कम किया जा सकता है। बालों से ऑयल को कम करने के लिए लेमन ग्रास के पानी से हेयर वॉश करें, लेकिन कैसे। आइए जानते हैं सबसे पहले लेमन ग्रास को डालकर पानी उबाल लें। इसके बाद इस पानी को ठंडा कर लें। इस पानी का इस्तेमाल कर हेयर वॉश करें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पानी से हेयर वॉश करें।

नारियल तेल और लेमन ग्रास हेयर ऑयल
10 से 6 महिला और पुरुष डैंड्रफ की समस्या से परेशान है। डैंड्रफ की समस्या बहुत ही आम समस्या लगती हैं, लेकिन डैंड्रफ बालों के विकास की सबसे बड़ी रुकावट है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप लेमन ग्रास का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेमन ग्रास का इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में गर्म नारियल तेल लें। इस गर्म तेल में लेमनग्रास डालें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इस तेल को छान लें। हफ्ते में दो बार नारियल तेल से बालों की मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
