Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्या होता है जब आप मेकअप के साथ ही सो जाती हैं, जानने के बाद नहीं करेंगी आप ये गलती
मेकअप लगाना तकरीबन हर लड़की को बहुत पसंद होता है। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन खूबसूरत दिखने के महिलाएं बहुत ही शिद्दत के साथ मेकअप करती है। लेकिन कभी-कभार किसी पार्टी या फंक्शन से देर रात लौटकर अकसर आप थकान की वजह से बिना मेकअप हटाए ही सो जाती हैं। आपको बता दें कि ऐसा करके जाने-अनजाने आप अपनी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचा रही हैं। मेकअप लगाकर सोना आपको भारी पड़ सकता है।
दिन में आपकी स्किन प्रोटेक्शन मोड में रहती है। दिन में स्किन सेल्स प्रदूषण और खतरनाक यूवी किरणों से लड़ते हैं जबकि रात को जब आप आराम कर रहे होते हैं तब स्किन रिपेयर मोड में होता है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर मेकअप होगा तो स्किन को काफी नुकसान हो सकता है। आइए जानते है कि मेकअप लगाकर सो जाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

रूखी स्किन
जो महिलाएं मेकअप लगाकर ही सोती हैं, उनकी स्किन बेहद रूखी और बेजान हो जाती है। दरअसल, मेकअप आपकी स्किन की प्राकृतिक नमी को सोख लेता है, जिससे आपकी स्किन व होंठ बेजान नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं, जो महिलाएं रात में मेकअप रिमूव नहीं करतीं, वह समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती हैं।

आंखों का संक्रमण
अगर आप रात में आईमेकअप नहीं हटातीं तो इससे आंखों में डाईनेस, रेडनेस, खुजली यहां तक कि इंफेक्शन होने का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। दरअसल, सोते समय मेकअप कई बार आप अपनी आंख मसलती हैं या फिर मेकअप के कुछ पार्ट्स आंखों में चले जाते हैं और उनमें मौजूद केमिकल्स से आंखों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि रात में सोने से पहले आई मेकअप रिमूव किया जाए।

पिंपल्स की समस्या
मेकअप रिमूव नहीं करने से चेहरे पर कील-मुंहासे की समस्या होने लगती हैं। जब आप रात में सोने से पहले मेकअप नहीं उतारतीं तो उससे आपकी स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और फिर स्किन में कई तरह की समस्याएं होती हैं। इतना ही नहीं, रात के समय स्किन रिपेयर मोड में होती है और अगर उस समय चेहरे पर मेकअप होता है तो इससे आपकी स्किन हेल्दी नहीं हो पाती और आपकी स्किन बेजान तो नजर आती है ही, साथ ही दाग-धब्बों व पिंपल्स आदि की परेशानी भी शुरू हो जाती है।

पोर्स हो जाते है ब्लॉक
हेल्दी स्किन के लिए उसे पोर्स का खुला रहना कितना जरूरी है। पोर्स में अगर धूल-मिट्टी जम जाती है तो उसे स्क्रब करके साफ करती हैं। रात भर में मेकअप आपके स्किन पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
