Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कोलेजन थ्रेड लिफ्ट फेशियल, चेहरे की झुर्रियां हटाए और जवां बनाएं
आजकल मार्केट में ब्यूटी ट्रीटमेंट के नाम पर कई सारी तकनीकें और नए ट्रीटमेंट ईजाद हो गए हैं जो चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के साथ ही आपको जवां बनाएं रखते हैं। इसी लिस्ट में अब कॉपर पेप्टाइड्स युक्त कोलेजन थ्रेड लिफ्ट फेशियल भी शामिल हो रहा है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें तो बॉडी के कई कामों के लिए जरूरी माने जानेवाले कॉपर पेप्टिड्स बेहद छोटे मॉलिक्यूल्स हैं, जो कोलेजन थ्रेड लिफ्ट फेशियल द्वारा त्वचा पर लगाने के बाद स्किन में प्रवेश कर सकते हैं। यह स्किन के कुछ अंदर जाकर टिश्यूज को रिपेयर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता हैं।

ऐसे काम करता है करता कॉपर
कॉपर में दो अलग-अलग फिजियॉलजिकल और मेटाबोलिक प्रोसेस गुण होते है, जो कॉपर को स्किन की बेहतरी के लिए ऐक्टिव मटेरियल बनाता है। ह्यूमन बॉडी में स्किन के टिश्यू की मरम्मत करने वाला ह्यूमन पेप्टाइड (ग्लाइसिल-एल-हिस्टिडिल-एल-लाइसिन) कॉपर के छोटे कणों को बांधने की क्षमता भी रखता है। लेकिन धीरे-धीरे इसकी मात्रा प्लाज्मा में कम होती जाती है। इसका ख्याल रखते हुए, आज त्वचा और हेयर्स प्रॉडक्ट्स में कॉपर पेप्टिड्स का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से आमतौर पर बोटॉक्स ट्रीटमेंट की तरह चेहरे, माथे, आंखों के नीचे पड़ी गाढ़ी लकीरें और झुर्रियां खत्म हो जाती हैं और चेहरे के अनचाहे धब्बों से भी छुटकारा मिल जाता है।

इस तरह होता है ये फेशियल
इस फेशियल के शुरूआत में गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और मेकअप को हटाने के लिए कोलेजन क्लींजर से स्किन को क्लीन किया जाता है। इसके बाद स्क्रब से ब्लैक और व्हाइट हेड्स के साथ डेड स्किन को कोलेजन स्क्रब करके हटा दिया जाता है। अगले स्टेप में इसे 12 से 15 मिनट तक कोलेजन क्रीम से मसाज करने से त्वचा प्राकृतिक तौर पर रिपेयर होने लगती है। फिर 15-10 मिनट तक कोलेजन पैक लगाकर गीली कॉटन से उसे साफ कर लिया जाता है। इससे आपकी त्वचा दमकती हुई नजर आती है।
इसके बाद चेहरे पर कोलेजन सीरम को स्प्रे करके कॉपर थ्रेड स्किन पर रखे जाते हैं। इन थ्रेड को माथे, आंखों, होठों के दोनों और लाफ लाइन पर और चिन पर रखा जाता है। इन थ्रेड पर 8 मिनट तक अल्ट्रासेनिक रे डाली जाती हैं, जिससे यह त्वचा के अंदर तक पेनीट्रेट हो जाते हैं।

ट्रीटमेंट के बाद 24 घंटे के लिए स्किन को फ्री छोड़ दे
इसके बाद चेहरे को 24 घंटों के लिए उसको वैसे का वैसे ही छोड़ देते हैं। इससे कॉपर पेप्टाइड्स स्किन के अंदर जाकर बोटॉक्स की तरह अपना काम शुरू कर देते हैं। लेकिन इन 24 घंटों के अंदर चेहरे पर कुछ भी न लगाएं।

ये लोग उठा सकते हैं अधिक लाभ
कोलेजन थ्रेड लिफ्ट फेशियल का लाभ कोई भी उम्र के लोग उठा सकते हैं। ये फेशियल एजिंग फैक्टर को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके अलावा शादी से पहले ब्राइड टू बी ग्लोइंग त्वचा के लिए इस फेशियल को करवा सकती हैं।
जो लोग ड्राय स्किन की समस्या से परेशान हैं वो इस फेशियल का प्रयोग करके स्किन में मॉइश्चर बनाए रखने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
