Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दुबला दिखने के 6 प्रभावी उपाय
यदि आप ऐसा सोचते हैं कि केवल वे महिलाएं जिनका फिगर (शारीरिक ढांचा) प्रभावशाली होता है वे ही ट्रेंडी और स्टाइलिश दिख सकती हैं तो आप पूर्ण रूप से गलत है। जिस तरह के कपड़े और एसेसरीज़ आप पहनते हैं उससे बहुत अधिक फर्क पड़ता है। थोड़ी सी कुशलता से और सही कपड़े पहनकर आप भी दुबले दिख सकते हैं। यदि आप मोटे हैं और चाहते हैं कि आप आकर्षक दिखें तो निम्न सलाहें अपनाएं:
1. उचित फिटिंग के कपड़े पहनें : बहुत अधिक टाइट (कसे हुए) कपड़े पहनने से आपके शरीर का मोटापा उभरकर दिखता है; जिसके कारण बहुत बुरा असर पड़ता है। इस प्रकार के कपड़ों के कारण आपको असुविधा भी होती है। अत: ऐसे कपड़े पहने जो आपको अच्छे से फिट आते हों। लंबी ड्रेस पहनें जिसमें खड़ी लंबी पट्टियां हों। कम बजट में फैशन करने के तरीके

आपके शरीर के निचले भाग को दुबला दिखाने के लिए इस प्रकार के कपड़े पहनें:
1. प्लीटेड (चुन्नट) स्कर्ट की जगह ए – लाइन स्कर्ट पहनें।
2. शरीर के उभारों को छुपाने के लिए लो-राइज़ और लूज़ फिट जींस पहनें। इन जींस के साथ लंबे टॉप पहनें।
3. अपने बड़े कूल्हों को बूट कट पैंट से छुपायें, जिसका डिज़ाइन सरल हो और जिसमें बहुत अधिक जेबें न हों।
आपके शरीर के ऊपर के भाग को दुबला दिखाने के लिए इस प्रकार के कपड़े पहनें:
1. आपकी बांहों पर ध्यान केंद्रित न हो इसके लिए विशेष रूप से गर्मियों में टैंक टॉप न पहनें।
2. यदि आपके कंधे सुडौल हैं तो आप बोट नेक (नाव के आकार का गला) टॉप पहन सकते हैं।
3. एक रंग के कपड़े पहनें : अपने शरीर के मोटे भाग को छुपाने के लिए गहरे और एक रंग के कपड़े पहनें। नेवी ब्लू या काले रंग के कपड़े पहनें। गहरे रंग के कपड़ों के साथ रंग बिरंगे जूते, नेकलेस और ब्रेसलेट पहनें।
3. अपने पास्चर (मुद्रा) पर ध्यान रखें : अच्छे पास्चर से भी आप दुबले दिख सकते हैं। सीधे खड़े रहें। आपके कंधे पीछे की तरफ खिंचे हुए हों तथा सिर ऊंचा होना चाहिए। विश्वास रखें। हील्स (ऊंची एड़ियां) पहनने से आप दुबले दिखते हैं। अत: जींस के साथ हील्स पहनें।
4. अपनी विशेषताओं पर प्रकाश डालें : अपने शरीर के अच्छे भागों पर प्रकाश डालकर आप अपने शरीर के अन्य भागों पर से ध्यान हटा सकती हैं। आप अपने चेहरे, ऊपरी भाग और पतली गर्दन के द्वारा लोगों को आकर्षित कर सकती हैं।
5. सही पैटर्न चुनें : टॉप, पैंट, स्कर्ट या अन्य ड्रेसेज़ में कभी भी बड़ा पैटर्न न चुनें क्योंकि इससे आप मोटे दिखते हैं। छोटे और नाज़ुक प्रिंट पहनने से आप सुडौल और सुंदर दिखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
