Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
साड़ी पहनते समय न करें ये 5 गल्तियां
शायद ही कोई एेसी लेडी हो, जो साड़ी में सुंदर न दिखती हो। 5 मीटर लम्बे फ्रैबिक को हिंदुस्तान में लिबास के रूप में इस कदर शरीर पर लपेटा जाता है कि वो हर औरत को खूबसूरत बना देता है।
इसे पहनते समय बनाई जाने वाली प्लेट और पल्लू ही इसका विशेष हिस्सा होते हैं। अगर किसी ने इन्हे करीने से बना लिया तो उसकी साड़ी बेहद संजीदा ढंग से बंधी हुई दिखेगी।
READ: हर नव वधु के पास जरुर होनी चाहिये ये 5 सुंदर साड़ियां
जल्दी ही शादियों का मौसम आ जाएगा, ऐसे में हर दिन किसी न किसी पार्टी में आपको जाना होगा। पार्टी में साडि़यों को पहनने का अलग क्रेज होता है। आप भी पहनिए लेकिन साड़ी को पहनने के दौरान निम्मनलिखित गल्तियों को न करें:

बड़ा पर्स: अगर आप साड़ी पहनती हैं तो साथ में बड़ा सा पर्स लटकाने की आवश्यकता नहीं है। बड़ा पर्स साडी पर बेकार सा दिखता है और आपको मैनेज करने में भी दिक्कत होती है।

गलत सैंडिल या चप्पल: कई बार औरतें, किसी भी साड़ी पर कोई भी फुटवियर पहन लेती हैं, ऐसा न करें। मैचिंग की फुटवियर ही पहनें। वरना यह साड़ी में से झलकती है और भद्दी दिखती है।
फ्लेयर्ड पेटीकोट: फ्लेयर्ड पेटीकोट न पहनें, अगर आप साड़ी पहनने की आदी नहीं हैं। सादा फिटिंग के पेटीकोट ही पहनें, ताकि आप उसमें सहज महसूस करें।
NDTV अवार्ड: गोल्डन साड़ी में चमक उठी दीपिका

बिना फिटिंग के ब्लाउज: साड़ी पर ढीले या बेढंगें ब्लाउज न पहनें। सही और ठीक ब्लाउज पहनें, वरना आप फूहड लगेगी।

ज्यादा चमक-धमक न हों: साड़ी जितनी डिसेंट और प्यारी होगी, उतनी ही अच्छी लगेगी। भडकाऊ साडियां अच्छी नहीं लगती हैं। बस आपको उसके साथ सही ज्वैलरी पहनना जरूरी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
