Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं
करवा चौथ पर पति का दिल जीतने के लिये ऐसे हों तैयार
खूब सारे पकवान, तोहफे, सासू माँ के प्यार से सराबोर सगरी और मेकअप और खूबसूरत कपड़े पहनना, ये सब उपवास की मुश्किलों को आसान बना देता है।
करवा चौथ वो भारतीय त्यौहार है जिसमें विवाहित महिलायें अपने पति की लम्बी और स्वस्थ आयु की कामना के लिए उपवास रखती हैं। हालाँकि यह उपवास बहुत मुश्किल होता है फिर भी हर विवाहित भारतीय महिला इस त्योहार को पूरी श्रद्धा से मनाती है।
Snapdeal Unbox Diwali Sale (Oct 19th to 21st) Upto 90% Cashback
खूब सारे पकवान, तोहफे, सासू माँ के प्यार से सराबोर सगरी और मेकअप और खूबसूरत कपड़े पहनना, ये सब उपवास की मुश्किलों को आसान बना देता है।
उपवास की रस्में पूरे तरीके के साथ निभाने के साथ ही महिलाओं को सिर से पांव तक अपने साज-श्रृंगार का भी ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप भी इस करवा चौथ कुछ नए लुक्स ढूंढ रही हैं तो हमारे पास आपके लिए कुछ टिप्स हैं।

#1. सबसे बेहतरीन ड्रेस चुनें
करवा चौथ का त्यौहार अच्छा दिखने और अच्छा महसूस करने का त्यौहार है. अच्छा महसूस करने के लिए आपने उपवास रख ही लिया है. अब अच्छा दिखने के लिए सबसे खूबसूरत ड्रेस और उसके साथ ज्वेलरी भी चुनें. इस ख़ास दिन पारंपरिक साड़ी आपकी खूबसूरती को निखार देगी. जो महिलायें परंपरा और मॉडर्न कपड़े दोनों ही पसंद करती हैं, वो धोती साड़ी जैसे इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहन सकती हैं। READ: वर्किंग महिलाएं बिना परेशान हुए ऐसे रखें करवा चौथ का व्रत

#2. मेकअप और स्किन केयर
ज़रूरी है कि मेकअप और सौन्दर्य-प्रसाधन वही इस्तेमाल किये जाएँ जिनको आप पहले आजमा चुकी हैं. ताकि आपकी त्वचा खिली-खिली लगे. फेशिअल वो करवाएं जो आपकी त्वचा को सूट करता हो। याद रखें कि फेशिअल करवा चौथ के तीन दिन पहले करवाएं ताकि चेहरे पर चमक दिखे. वैक्सिंग, मैनीक्योर, पैडीक्योर वगैरह भी मेहँदी लगवाने और मेकअप से पहले ही करवा लें। READ: साड़ी के ऊपर बनाइये ये 12 हेयरस्टाइल्स

#3. नया कुछ करने से पहले सोच लें
कॉस्मेटिक इलाज़, बालों में नया रंग या नया कट, नेल-आर्ट वगैरह इस ख़ास दिन से कुछ दिन पहले करवा कर देख लें। ताकि अगर कुछ गड़बड़ी हो जाए तो आपके पास सुधार करने के लिए भरपूर समय हो।
कुछ अतिरिक्त टिप्स:
ऊपर दी गयी टिप्स के अलावा हम आपको करवा चौथ के दिन सबसे खूबसूरत दिखने के कुछ और टिप्स दे देते हैं.

1. मेहँदी लगे हाथों पर अगर आप नेल-आर्ट करवा लेती हैं तो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चाँद लग जाएंगे.

2. स्टाइलिश चोटी बनायें. अगर आप चाहें तो फैंसी जुड़ा पिनों की मदद से खूबसूरत जुड़ा बना सकती हैं. अगर आपके बाल छोटे हैं तो आप फैंसी साइड क्लिप लगा सकती हैं. घुंघराले और वेवी हेयरस्टाइल भी खूब चलन में है.

3. मैरून और लाल रंग को इस साल अलविदा कहिये और कुछ ऐसे रंगों को चुनिए जो आज कल ट्रेंड में हैं. आप इस साल के सबसे पसंदीदा रंग जैसे ग्रे, अक्वामरीन नीला, ल्यूसाईट हरा या बादामी रंग चुन सकती हैं.

4. अपनी खूबसूरती को बढाने के लिए आप विंग ऑयलाइनर लगा सकती हैं.

5. और हाँ, अपने लुक को पूरा करने के लिए मंगलसूत्र, चूड़ियाँ, सिन्दूर और बिंदी को मत भूलियेगा।



Click it and Unblock the Notifications