Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
प्रोटीन से भरा बॉम्बे करी सूप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सर्दी के दिनों में जब भी आप बाहर से घर मे आते हैं तो मन करता है कि कुछ गरमा-गरम खाया या पिया जाए। इस मौके पर सूप पीना सबसे बेहतर होता है क्योंकि यह शरीर को अंदर तक गरम कर देता है। तो अगर आप रात को कहीं बाहर से आएं और आपको तेज की ठंड लग रही हो तो, बॉम्बे करी सूप बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
यह सूप काफी पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें मसूर की दाल मिली होती है। साथ ही कुछ मसालों के मिश्रण से यह सूप काफी टेस्टी बन जाता है। आइये जानते हैं बॉम्बे करी सूप बनाने की विधि-

कितने- 8
तैयारी में समय- 35 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट
सामग्री-
3/4 कप मसूर दाल
3 प्याज, स्लाइस
3 टमाटर
4 लहसुन की कलियां, क्रश की हुई
1/2 चम्मच मिर्च पाउडर
3 चम्मच करी पाउडर
1 चम्मच घी
नमक
विधि-
- कुकर में घी गरम करें, फिर उसमें प्याज डाल कर थोड़ी देर के लिये चलाएं।
- अब उसमें क्रश की हुई लहसुन की कलियां, मिर्च पाउडर और करी पाउउर डाल कर तब तक चलाएं जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू ना आने लगे।
- फिर इसमें 3 कप पानी, टमाटर और धुली हुई मसूर दाल डाल कर प्रेशर कुक करें।
- जब यह पक जाए तब इसे छननी से छान लें और फिर इसे दूसरे बरतन में 15 मिनट के लिये पकाएं और उसमें नमक मिलाएं।
- अब आप इसे गरमा गरम सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Bombay Curry Soup
Story first published: Friday, November 29, 2013, 20:02 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2013



Click it and Unblock the Notifications