Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मध्य प्रदेश का स्ट्रीट फूड भुट्टे का कीस
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
हमने आपको कई राज्यों जैसे, उत्तर, साउथ, पूर्व और विदेशी रेसिपीज के बारे में जानकारी दी है। आज हम आपको भारत के मध्य राज्य यानी की मध्य प्रदेश के लजीज व्यंजनों की जानकारी देगें। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्ट्रीट फूड काफी प्रचलित है, वहां के सराफा बाजार में लोगों की लंबी लंबी लाइन केवल स्ट्रीट फूड खाने के लिये ही लगी रहती है।
आज की रेसिपी भी एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड ही है जो कि भुट्टे के दानों से तैयार की गई है। इसका नाम भुट्टे की कीस है। आप इस व्यंजन को दिन भर में कभी भी खा सकते हैं। यह एक साइड डिश के तौर पर भी खाई जा सकती है। तो आइये देखते हैं कि भुट्टे का कीस कैसे बनाया जाता है। कार्न भेल: यम्मी ब्रेकफास्ट
कितने- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- भुट्टा- 3
- जीरा- 1 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- हींग- चम्मच
- अदरक- 1 मध्यम पीस
- हरी मिर्च- 2
- नमक- स्वादअनुसार
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- चीनी- चुटकीभर
- नारियल- 1 चम्मच घिसा हुआ
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले मिक्सी में भुट्टे के दाने को अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिये।
- पैन गैस पर चढ़ाइये और गरम कीजिये, उसमें तेल डालिये, कुछ देर के बाद उसमें जीरा, राई, हींग, हल्दी डाल कर कुछ देर चलाइये।
- फिर इसमें कार्न का पेस्ट डालिये।
- अब नमक और थोड़ी सी चीनी डालिये।
- एक बार जब यह हो जाए तब इसमें आंच बंद कर दें और नींबू के रस, घिसी हुई गरी तथा कटी धनिया छिड़क कर इसे सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Bhutte Ka Kees Recipe From Madhya Pradesh
Story first published: Friday, May 30, 2014, 17:24 [IST]
Other articles published on May 30, 2014



Click it and Unblock the Notifications
