Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कुरकुरा चीजी पोटैटो पैनकेक
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
कभी कभी रात का खाना बनाते वक्त फ्रिज में उबली आलू या कुछ सब्जियां बच जाती हैं। तो अगर उन्हें दिन में प्रयोग करना हो, तो आप उनसे सुबह नाश्ते के वक्त पोटैटो पैन केक बना सकती हैं। इन पैन केक्स को बनाना बड़ा ही आसान है और यह बहुत टेस्टी भी लगते हैं।इसमें चीज मिलाई जाती है जिससे यह खाने में और भी स्वादिष्ट हो जाते हैं। आप इसे सर्व करते वक्त इस पर थोड़ी सी धनिया पत्ती और खट्टी दही डाल सकती हैं। आइये जानते हैं यह स्वादिष्ट रेसिपी कैसे बनाई जाती है। ब्रेकफास्ट में बनाइये यम्मी मटर पैनकेक

कितनेः 12 पैन केक
तैयारी में समयः 20 मिनट
पकाने में समयः 5 मिनट
सामग्रीः
- 3 कप मसले हुए ठंडे आलू
- 2/3 कप घिसी हुई चीज
- 1 अंडा, फेंटा हुआ
- 3 चम्मच मैदा
- फ्राई करने के लिये तेल
- खट्टी दही, सर्व करने के लिये
- हरी धनिया
सामग्रीः
- एक बडे़ से कटोरे में मैश किया आलू, चीज, अंडा और 3 चम्मच मैदा एक साथ मिक्स कर लें।
- अब अपने हाथों के प्रयोग से आलू के 12 हिस्से कर के उनकी बाॅल बना लें और उनहें हल्का दबा लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें पैन केक को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- अब इसे पेपर नैप्किन पर निकालें और जब सारा तेल सूख जाए तब इस पर खट्टी दही और हरी धनिया छिडक कर सर्व करें
Comments
English summary
Cheesy Mashed Potato Pancakes
Story first published: Saturday, August 2, 2014, 16:03 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2014



Click it and Unblock the Notifications