Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
चाय के साथ खाएं बाकरवडी रेसिप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
बाकरवडी एक पारंपरिक मसालेदार महाराष्ट्रियन स्नैक है, जिसको बनाने में थोड़ी महनत तो लगती है मगर कई दिनों तक आराम से खाई भी जा सकती है। आप इसे शाम को चाय के साथ नाश्ते में खा सकते हैं। इसके अंदर भरावन में खसखस का प्रयोग किया जाता है। वैसे अगर आप चाहें तो बाकरवडी को बेक कर के भी बनाया जा सकता है। हमें लगता है कि आपको यह स्नैक काफी ज्यादा पसंद आएगा। आइये देखते हैं कि बाकरवडी रेसिपी कैसे बनाई जाती है। झट-पट बनाएं ब्रेड आलू दही वडा

आटा लगाने के लिये सामग्री-
- बेसन - 1/2 कप
- मैदा - 1/2 कप
- तेल - 1/4 कप आटे में डालने के लिये
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 चम्मच
- तेल - तलने के लिये
भरने के लिये मसाला
- तिल - 1 टी स्पून
- घिसा नारियल - 1 टी स्पून
- खसखस - 1/2 टी स्पून
- अदरक पाउडर - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
- जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
- धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
- नमक - स्वादअनुसार
- चीनी पाउडर - 2 टी स्पून
- बारीक कटी हरी धनिया - 1 टेबल स्पून
- इमली का पानी या नीबू का रस - 1 टेबल स्पून
विधि -
- सबसे पहले मैदा, बेसन और आटे को किसी बर्तन में निकाल लें। फिर उसमें नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये।
- फिर इसे पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथिये। गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
- भरावन तैयार करने के लिये तिल और खसखस को छोटी कढाई में डाल कर तिल चटकने तक भून लीजिये।
- फिर घिसा हुआ नारियल डालकर और थोड़ा सा भून लीजिये। भुने मसाले मिक्सर में डालिये और मोटा मोटा पीस लीजिये।
- अब सारे मसाले निकाल कर किसी प्लेट में रखिये और अच्छी तरह मिला लीजिये।
- मिक्स किये हुए मसाले को चार भागों में बांट लीजिये।
- गुथे हुये आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये और चार भागों में बांटकर चार गोले बना लीजिये।
- एक गोले को चपाती की तरह 8-9 इंच के व्यास में गोल बेलिये।
- बेली गई इस चपाती के ऊपर इमली का पानी लगाइये और एक भाग मसाला डाल कर, बराबर करते हुये फैलाइये।
- फिर चपाती को रोल कीजिये। फिर इसे चाकू से आधा इंच के भाग में काट लीजिये।
- फिर कढ़ाई में तेल गरम करें, धीमी आंच पर इन सभी कटे हुए पीस को ब्राउन होने तक तल लीजिये।
- फिर इन्हें कढ़ाई से निकाल कर या तो सर्व कीजिये या फिर ठंडा होने के बाद हवा बंद डिब्बे में रख दीजिये।
Comments
English summary
How to make Bhakarwadi
Story first published: Tuesday, October 14, 2014, 16:55 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2014



Click it and Unblock the Notifications
