Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
झट से बनाएं कैप्सिकम सैंडविच
ब्रेकफास्ट करना बहुत जरुरी है लेनिक समय ना होने की वजह से कई लोग ऑफिस या कॉलेज बिना नाश्ता किये ही चले जाते हैं। पर अब चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कैप्सिकम सैंडविच बनाना सिखाएंगे क्योंकि इसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और यह झट से तैयार हो जाता है। इसमें स्वादिष्ट सामग्रियों के साथ पौष्टिक सब्जियां भी मिलाई जाती हैं। आइये जानते हैं नाश्ते में कैसे बनाया जाता है कैप्सिकम सैंडविच।
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
ब्रेड स्लाइस- 6
शिमला मिर्च- 2 स्लाइस
टमाटर- 2 चॉप किये
प्याज- 1
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
मिर्च पावडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
जीरा पावडर- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
विधि-
पैन गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर गोल्डन फ्राई करें।
फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट पकाएं।
फिर शिमला मिर्च की स्लाइस डाल कर 3 मिनट चलाएं।
अब इसमें टमाटर, नमक, मिर्च पावडर, जीरा पावडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
आंच को धीमा करें और 2 मिनट पैन को ढंक कर पकाएं।
जब मसाला हो जाए तब आंच बंद कर दें।
अब इसे चम्मच से उठा कर ब्रेड स्लाइस के बीच में डालें।
अब ब्रेड को दूसरी स्लाइस से कवर करें।
आप इसे तवे पर ग्रिल्ल कर सकती हैं या सिंपल तरीके से सेंक सकती हैं।
अब इसी तरह से और सैंडविच बनाएं और सॉस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
