Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
आलू 65, जो आपके मुंह में पानी भर दे
आपने चिकन 65 का नाम सुना होगा, उसी तरह से आलू 65 भी बनाया जा सकता है। यह काफी क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक है।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आपने चिकन 65 का नाम सुना होगा, उसी तरह से आलू 65 भी बनाया जा सकता है। यह काफी क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक है।
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चिकन की जगह पर आलू का प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी सिंपल सी रेसिपी।

कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 4-5 मध्यम साइज के आलू
- 3 चम्मच गेहूं का आटा या मैदा
- 3 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 7-8 कडी पत्ते
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच धनिया पावडर
- 1/2 चम्मच जीरा पावडर
- 1/2 काली मिर्च पावडर
- 1/2 गरम मसाला पावडर
- 2 से 3 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच नींबू का जूस
- थोड़ी सी कटी हुई धनिया
- पानी- जरुरत अनुसार
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- तलने के लिये
बनाने की विधि -
- आलू को कुकर में एक-दो सीटी आने तक पका लीजिये।
- आलू और तेल को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को मिक्स कर के गाढा पेस्ट बना लीजिये।
- अब आलू को छील कर छोटे टुकड़े कर लीजिये।
- इन आलू के टुकड़ो को पेस्ट में लपेटिये।
- अब इन्हें गरम तेल मेंल गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये।
- इन आलू 65 को धनिया पत्ती से गार्निश कीजिये और पुदीने या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Aloo 65 or potato 65 Recipe
Story first published: Thursday, December 1, 2016, 14:28 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2016



Click it and Unblock the Notifications