Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
ऐसे बनाएं कुरकुरा मसाला पापड़
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
क्रिस्पी मसाला पापड़ भला किसे पसंद नहीं आता। अगर आप इसे किसी भी डिश के साथ सर्व करें तो उस डिश का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। मसाला पापड़ काफी चटपटा होता है और उसमें ढेर सारा स्वाद होता है।
READ: मूंग दाल कचौड़ी की आसान विधि
यह बनाने में काफी सिंपल है। मसाला पापड़ सेहत से भरा हुआ है क्योंकि यह पूरी तरह से सलाद से तैयार किया जाता है। अगर आपको पापड़ क्रंची रखना हो तो टमाटर में से बीज को निकाल दें। आइये जानते हैं मसाला पापड़ बनाने की सबसे सरल विधि।

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
- प्लेन पापड़- 2
- टमाटर- 2 छोटे टुकड़ो में कटे
- खीरा- 1/2 कप छोटे टुकड़ों में कटे
- धनिया- 2 चम्मच कटी
- अदरक- 1/2 चम्मच घिसी
- हरी मिर्च- 1
- नींबू का रस- 3 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
गार्निश करने के लिये
- नमक- स्वादअनुसार
- काला नमक- 1/4 चम्मच
- जीरा पावडर- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च- चुटकीभर
विधि -
- सभी सूखे मसालों को एक कटोरे में अच्छी प्रकार से मिक्स कर लें।
- अब उसी कटोरे में टमाटर और खीरे के साथ धनिया, अदरक और हरी मिर्च मिक्स करें।
- एक पैन में हल्का सा तेल गरम करें। फिर उसमें पापड़ को दोनों साइड से रोस्ट कर लें।
- एक प्लट में रोस्ट किया हुआ पापड़ रखें और उसके ऊपर इन कटी हुई सब्जियों को रख कर फैला दें।
- फिर ऊपर से नींबू निचोड़ें।
- आपका मसाला पापड़ तैयार है, इसे साइड डिश के तौर पर सर्व करें।
Comments
Read in English: Masala Papad Recipe
English summary
ऐसे बनाएं कुरकुरा मसाला पापड़
Story first published: Monday, January 25, 2016, 10:11 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2016



Click it and Unblock the Notifications
